बता दें कि बृहस्पतिवार देर शाम जब अंकित पैदल कहीं जा रहा था, तभी चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। भीड़-भाड़ वाले बाजार में सरेआम बदमाशों ने अंकित पर चाकू से कई वार कर उसकी जान ले ली। इसी बीच भीड़ ने हत्या करके भाग रहे बदमाशों को दौड़ाया और एक को पकड़कर जमकर पीट दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया।