फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ाः रवि के शव के आसपास से भी नहीं गुजर रहे बिसाहड़ा के मुसलमान, खौफ में बीत रहे दिन-रात

Fri, 07 Oct 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
dadri - फोटो : अमर उजाला
बिसाहड़ा गांव में रवि के शव का अंतिम संस्कार न होने और ग्रामीणों के आक्रोश बढ़ने सेे मुस्लिम परिवार सहमे हैं। वे रवि के घर के आसपास से गुजरने से भी परहेज कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
हालांकि उन्होंने गांव के लोगों और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा भी जताया है। गांव के मुस्लिम परिवारों व मस्जिद के आसपास बृहस्पतिवार को भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

3 of 6
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
बिसाहड़ा गांव में इकलाख की हत्या के बाद उसके परिजन गांव छोड़कर चले गए थे। गांव में उनके परिवार के अलावा लगभग 35 मुस्लिम परिवार और भी रहते हैं। रवि की मौत के बाद ग्रामीणों में जेल प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोश दिख रहा है।

4 of 6
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण रवि का शव रखकर जान मोहम्मद की गिरफ्तारी आदि की मांग कर रहे हैं। रवि के घर के सामने चल रहे धरने में कुछ वक्ताओं ने अति आवेश में समुदाय विशेष का नाम लेकर भी संबोधित किया। जब यहां के कुछ मुस्लिम परिवारों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बिसाहड़ा के दूसरे समुदाय के ग्रामीणों पर उन्हें पूरा भरोसा है। 
विज्ञापन

5 of 6
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा का भरोसा दिया है। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में हाल के माहौल के चलते मन में डर होने की बात भी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश के चलते उनके परिवार के लोग एहतियात बरत रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
जिस गली में धरना-प्रदर्शन व जुलूस होता है, वहां से गुजरने से परहेज कर रहे हैं। गांव में मुस्लिम युवाओं के कम दिखने के संबंध में उन्होंने बताया कि वह आम दिनों में भी अपने काम पर चले जाते हैं और आज भी काम पर गए हैं। हालांकि कुछ लोगों के अपने रिश्तेदारों के घर जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए वे देर रात तक जागते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें