गौड़ सिटी-2 के फ्लैट में मां-बेटी की निर्मम तरीके से की गई हत्या करने वाले छात्र ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने दोपहर में सोफे पर पढ़ने के दौरान डाइनिंग टेबल पर पढ़ने को कहकर डांटा। फिर पीटा इसके बाद उससे उठक-बैठक लगवाई। इससे पहले भी पढ़ाई को लेकर मां अक्सर मारपीट करती व डांटती थी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसी कुंठा में उसने बेड पर सो रही मां की हत्या कर दी। वारदात का राज छिपाने और परिजन के बहन को न डांटने के कारण वह उससे ईर्ष्या करने लगा था। इसके चलते उसने बहन की भी हत्या कर दी थी। पिटाई से कुंठित किशोर बेटे ने पहले मां की क्रिकेट बैट, कैंची और पिज्जा कटर से हत्या की और फिर बहन को भी इसी तरह मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दिन भी आरोपी की मां ने पिटाई की थी और उठक-बैठक लगवाई थी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी लवकुमार ने सूरजपुर स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बताया कि 4 दिसंबर की रात 11 बजे गौड़ सिटी-2 निवासी कारोबारी की पत्नी (42) और बेटी (11) की हत्या कर दी गई थी।इसके बाद से ही कारोबारी का 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला करीब 16 साल का बेटा लापता था। सीसीटीवी फुटेज में वह बैग ले जाता दिखाई दिया था। बैग में लगभग दो लाख रुपये और मां का मोबाइल रखा था। फ्लैट का बाहर से ताला लगा था और बाथरूम में छात्र के खून से सने कपड़े बरामद किए गए थे।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते उस पर पुलिस को शक था। वारदात के खुलासे और बेटे को बरामद करने के लिए बिसरख कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा और उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर की टीम काम कर रही थी। शुक्रवार सुबह 8 बजे छात्र ने मुगलसराय और शाम 5 बजे वाराणसी से पिता के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल की। इसकी जानकारी मिलते ही लोकेशन निकलवाकर पुलिस टीम विमान से रवाना कर दी गई। टीम ने वाराणसी के अश्वमेघा घाट से छात्र को पकड़ लिया। पूछताछ में छात्र ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
हिंसक गेम खेलता और क्राइम सीरियल देखता था: पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह हाईस्कूल गैंगस्टर गेम के अलावा अन्य गेम भी खेलता था। इसके अलावा वह क्राइम सीरियल भी देखता था। हालांकि, एसएसपी ने वारदात की मुख्य वजह उसकी मां की पिटाई से कुंठित होना बताई है। वहीं, छात्र के पिता सौम्य के मामा ने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को इस तरह की गेम से दूर रखें, जो उन्हें ऐसी वारदात के लिए प्रेरित करते हैं।