फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बहन की हत्या के बाद से गायब किशोर के मोबाइल की लोकेशन मिली, ये गेम खेलने का था आदी

Sun, 10 Dec 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेनो के हाईप्रोफाइल गौर सिटी 2 अपार्टमेंट की 14 मंजिल पर मां-बेटी की हत्या के बाद से ही लगातार गायब 16 वर्षीय किशोर के बारे में कुछ झकझोर देने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के दो लोगों की हत्या के बाद से सदमे में चल रहे परिवार वालों ने लापता किशोर से अपील की है, 'तुम जहां कहीं भी हो घर लौट आओ, कोई कुछ नहीं कहेगा।'  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद से परिजन इस बात पर लगातार जोर दे रहे हैं कि बच्चों के ऐसे गेम पर पाबंदी लगनी चाहिए जो उन्हें गलत दिशा में ले जाते हैं। इस बीच पुलिस को गायब किशोर के मोबाइल की लोकेशन भी मिली है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि घटना वाली रात यानि चार दिसंबर को उसका मोबाइल आखिरी बार ऑन हुआ था और उसकी लोकेशन पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में पाई गई थी। हालांकि उसके बाद से लगातार उसका मोबाइल ऑफ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गायब किशोर की मोबाइल चलाने की आदत से उसके पिता बहुत परेशान रहते थे और गुस्से में उन्होंने उसका मोबाइल छीन भी लिया था। सूत्रों की मानें तो किशोर मोबाइल पर क्राइम सिटी गैंगस्टर नाम का गेम अक्सर खेलता रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें