गुड़गांव महरौली रोड स्थित मेट्रो स्टेशन पर महिला की चाकू से गोद कर हुई हत्या के मामले में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम के दौरान पिंकी के शरीर में 30 से अधिक जख्म मिले हैं।
2 of 6
mg road metro station murder
- फोटो : सोशल मीडिया
मेट्रो थाना पुलिस ने आरोपी जितेंद्र से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि पिंकी तलाकशुदा थी। वह इन दिनों किसी और के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी।
3 of 6
mg road metro station murder
- फोटो : अमर उजाला
उसकी बहन सीमा की ओर से दिए बयान में कहा गया है कि जितेंद्र उसकी बहन को पहले भी परेशान करता था। जबकि जांच अधिकारी बलवंत के अनुसार जितेंद्र और पिंकी की दोस्ती दो साल पुरानी थी। इन दिनों पिकीं की दोस्ती किसी और से हो गई थी। जो बात जितेंद्र को नागवार लगी।
4 of 6
mg road metro station murder
- फोटो : अमर उजाला
उसे सबक सिखाने के लिए वह काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था। सुबह मोबाइल पर हुई बातचीत में उसे मेट्रो से ब्यूटी पार्लर जाने की जानकारी मिली थी। जिसके लिए वह पीछा कर वहां पहुंचा था।
5 of 6
mg road metro station murder
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
मामले की जांच के लिए पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस जितेंद्र का मोबाइल डिटेल खंगाल रही है।