फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड से पहले फेसबुक पर डाला वीडियो और दिल दहला देने वाला फोटो, हालात नाजुक

Wed, 15 Jun 2016 12:20 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 5
सुसाइड के प्रयास से पहले फेसबुक पर डाली गई तस्वीर
मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले वरुण मलिक (25) ने मंगलवार सुबह धारदार हथियार से बाएं हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

2 of 5
सुसाइड के प्रयास से पहले फेसबुक पर डाली गई तस्वीर
उसने आत्महत्या के प्रयास के फोटो, वीडियो और सुइसाइड नोट सोशल साइट फेसबुक पर अपलोड कर दिए, जिसे देखकर उसके दो फेसबुक फ्रेंड ने अन्य दोस्तों से मदद मांगी, जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सुसाइड के प्रयास से पहले फेसबुक पर डाली गई तस्वीर
डॉक्टरों का कहना है कि वरुण अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। गुड़गांव में यह अपनी तरह का पहला मामला है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-10 स्थित नवयुग अपार्टमेंट में रहने वाले वरुण ने फेसबुक पर ही सुइसाइड नोट में लिखा, ‘मैं अपने जीवन को समाप्त करने जा रहा है। इसका कारण आंतरिक संघर्ष है। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं काफी समय से खुद पर दबाव महसूस कर रहा हूं। मैं अकेला हूं और मेरे पास जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’

वीड‌ियो देखने के ल‌िए यहां क्ल‌िक करें  

4 of 5
सुसाइड के प्रयास से पहले फेसबुक पर डाली गई तस्वीर
फोटो, वीडियो और सुइसाइड नोट अपलोड होते ही वरुण के फेसबुक फ्रेंड दिव्या शर्मा और सिद्धार्थ ने उसके अन्य साथियों से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, हालांकि जब पुलिस अपार्टमेंट पर पहुंची तो उसे खांडसा रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुसाइड के प्रयास से पहले फेसबुक पर डाली गई तस्वीर
वरुण ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। उसके बयान के बाद ही कारणों का सही पता लग सकेगा। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत खतरे से बाहर है।- नरेश कुमार, एसआई, जांच अधिकारी, थाना सेक्टर-10 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें