फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 नंबर पर फोन कर CM केजरीवाल को मारने की दी धमकी, यूं हुआ गिरफ्तार

Fri, 24 Nov 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
kejriwal
अशोक विहार इलाके में एक युवक ने सौ नंबर पर फोन कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की धमकी दे दी। इस सूचना के बाद अशोक विहार थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
arvind kejriwal
जांच में पता चला कि आरोपी ने भांग के नशे में धमकी दी। आरोपी वजीरपुर इलाके में चाउमीन की रेहड़ी लगाता है। उसकी पहचान रामा विहार निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

3 of 6
केजरीवाल - फोटो : ani
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को किसी ने फोन कर मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि केजरीवाल मरने वाला है।

4 of 6
arvind kejriwal
फिर उसने कहा कि केजरीवाल मरेगा और फोन काट दिया। पुलिस ने पाया कि धमकी मोबाइल नंबर से दी गई थी। कॉल मिलते ही अशोक विहार थाना प्रभारी आरती शर्मा ने तुरंत टीम गठित की और मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया।
विज्ञापन

5 of 6
अरविंद केजरीवाल
सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि फोन करने वाला अशोक विहार इलाके में मौजूद है। पुलिस ने उससे फोन पर बात की। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया कि वह हरिद्वार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलजी के साथ अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो
हालांकि उसकी लोकेशन वजीरपुर इलाके में आ रही थी। पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह सड़क के किनारे नशे में धुत पड़ा था। नशा उतरने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें