फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के-लड़की ने एक साथ लगाई ट्रेन के सामने छलांग, रोंगटे खड़े कर देने वाली है दोनों की कहानी

Sun, 13 Aug 2017 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले दो साल से लड़की के प्यार में है जबकि होश में आने बाद लड़की का कहना है कि युवक के कहने पर उसने जान देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
1 of 11
दोनों के बीच उम्र का अंतर 15 साल है। लड़की नाबालिग है और अभी महज 11 साल की है। इन दोनों ने साथ में आत्महत्या करने का फैसला किया क्योंकि घर वाले इनके प्यार के खिलाफ हैं। सोमवार को दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन

2 of 11
रेल ट्रैक पर लहूलुहान देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में लड़का अपने दोनों पैर गंवा चुका है जबकि लड़की को भी कई फ्रैक्चर आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवक के दोनों पैर कट गए हैं। घायलों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों को बताया है कि वह प्रेमी हैं। जबकि, रेलवे पुलिस के अनुसार दोनों ने बयान में प्रेम प्रसंग की कोई बात नहीं बताई। 

4 of 11
मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के नरेला में रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने बताया कि जब उन दोनों ने छलांग लगाई तो उसे लगा कि कुछ सेकेंड में ही उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी लेकिन, कुछ घंटो बाद जब वो होश में आया तो उसने अपनी दोनों टांगें कटी हुई पाई।
विज्ञापन

5 of 11
लड़के को अपने किए पर अब पछतावा हो रहा है क्योंकि दोनों पैर गंवाने के बाद अब उस पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने, उसे बहलाने फुसलाने और जान देने के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोपों में जेल जाने का डर है।
विज्ञापन

6 of 11
युवक का कहना है कि वो पिछले दो साल से लड़की के प्यार में है जबकि होश में आने बाद 11 वर्षीय लड़की का कहना है कि युवक के कहने पर उसने जान देने का फैसला किया था।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : diysolarpanelsv
पुलिस का कहना है कि इस मामले में नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध और आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में युवक पर पॉस्को (POCSO) एक्ट के तहत कार्यवाही हो सकती है।

8 of 11
युवक का कहना है कि रेलवे ट्रैक से कूदने से पहले लड़की ने उसे धमकी दी थी अगर उसने साथ मरने का फैसला नहीं किया तो वह घर की छत से कूद कर अपनी जान दे देगी। जिसके बाद दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर जान देने का फैसला किया।

9 of 11
दूसरी ओर मामले की छानबीन के बाद पुलिस इसे महज हादसा बता रही है। रेलवे पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद का कहना है कि जांच में ट्रेन के सामने कूदने की बात सामने नहीं आई है। ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हुआ है। 

10 of 11
पुलिस को दिए बयान में युवक ने बताया कि वे रेलवे लाइन पार कर रहे थे और अचानक ट्रेन आ गई। उसने लड़की को बचाने के लिए धक्का दे दिया, जिससे वह बच गई लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस के अनुसार, युवक  नरेला के स्वतंत्र नगर में रहता है। इसी मकान के दूसरे कमरे में 11 वर्षीय लड़की परिजनों के साथ किराए पर रहती है।
विज्ञापन

11 of 11
पुलिस के अनुसार युवक व लड़की ने किसी भी प्रकार के प्रेम प्रसंग से इंकार किया है। वे घटना के समय बाजार से आ रहे थे। बच्ची की काउंसलिंग करवाई गई है। परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें