बिसाहड़ा में गठित 11 सदस्यों की कमेटी ने प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद बैठक कर शुक्रवार सुबह 11 बजे महापंचायत करने का निर्णय लिया। महापंचायत में साठा चौरासी व क्षेत्र के अन्य गांवों के ग्रामीण पहुंचेंगे और आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
बिसाहड़ा में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
अंदेशा जताया जा रहा है कि महापंचायत में ग्रामीण कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। ग्रामीण शुरू से ही गोकशी मामले में जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने वार्ता के दौरान इस संबंध में कोई बात नहीं की गई और न ही कोई आश्वासन दिया।
विज्ञापन
3 of 6
बिसाहड़ा में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा प्रशासन के अन्य प्रस्तावों से भी ग्रामीण नाखुश नजर आए। इधर, जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण अन्य मांगों के साथ प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
4 of 6
बिसाहड़ा में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस पर सरकार की सहमति मिल गई है। अगर ग्रामीण सीबीआई जांच कराना चाहते हैं, तो प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज दिया जाएगा। इस मामले पर ग्रामीणों की कमेटी से बातचीत करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने भी यह प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन
5 of 6
dadri
- फोटो : अमर उजाला
आज पहुंच सकते डॉ. महेश शर्मा व संगीत सोम
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम शुक्रवार को बिसाहड़ा गांव पहुंचकर रवि के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि संगीत सोम के बृहस्पतिवार को बिसाहड़ा पहुंचने की चर्चा रही। इस दौरान दिन भर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सचेत रहे, लेकिन वह नहीं पहुंचे।
सुप्रीम कोर्ट में डालेंगे याचिका
इकलाख हत्याकांड के बंदियों की पैरवी कर रहे संजय राणा ने बताया कि लुक्सर जेल में उनके गांव के 14 युवक सुरक्षित नहीं है। इसके चलते वह उन्हें दूसरे प्रदेश की जेल में स्थानांतरित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालेंगे। याचिका में रवि पर हुए जुर्म के अलावा लुक्सर कारागार की अन्य करतूतों की भी जानकारी दी जाएगी।