फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल ब्रांड के लिए मॉडलिंग करने वाला चोरी के इलजाम में पकड़ा

Tue, 31 Oct 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
नोएडा फेस 2 थाना पुलिस ने तीन चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मॉडलिंग से महंगे शौक पूरे न होने पर एक युवक ने चोर कंपनी बना ली। उसने दो लोगों को कंपनी में शामिल किया और फिर ताले तोड़ने लगा। थाना फेज-दो पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बाइक और छह एलईडी टीवी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
नोएडा फेस 2 थाना पुलिस ने तीन चोर गिरफ्तार । - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतिहारी (बिहार) निवासी मंतोष, वैशाली (बिहार) निवासी नितिन और सलारपुर निवासी दीपक के रूप में हुई है। मंतोष और नितिन बरौला में एक साथ किराये पर रहते थे। दोनों ने स्नातक तक की पढ़ाई की है। थाना फेज-दो पुलिस ने रविवार रात को तीनों को चेकिंग के दौरान ककराला पुश्ता से गिरफ्तार किया। उस वक्त तीनों आरोपी एक बाइक पर चोरी का टीवी लेकर कहीं बेचने जा रहे थे। पूछताछ करने पर आरोपी गोलमोल जवाब देने लगे। संदेह होने पर पुलिस तीनों को थाने ले आई और सख्ती से पूछताछ की, तो तीनों ने अपना जुर्म कुबूल लिया।
विज्ञापन

3 of 5
नोएडा फेस 2 थाना पुलिस ने तीन चोर गिरफ्तार कर बरामद किए तमंचे । - फोटो : अमर उजाला
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने ककराला स्थित एक कमरे से चोरी की चार बाइक और पांच एलईटी टीवी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। ये कमरा दीपक ने चोरी का सामान रखने के लिए किराये पर लिया था। दीपक ही चोरी के सामान के लिए खरीदार तलाशता था। आरोपी खरीदार मिलने के बाद कमरे से चोरी का सामान निकालकर उसके बताए पते पर पहुंचा देते थे।

4 of 5
नोएडा फेस 2 थाना पुलिस ने तीन चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी-तृतीय अवनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से मंतोष लोकल ब्रांड के लिए मॉडलिंग करता था, लेकिन महंगे शौक पूरा करने के लिए उसे और पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने दो और लोगों को अपने साथ जोड़कर चोर कंपनी बना ली। ये लोग करीब छह माह से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोएडा फेस 2 थाना पुलिस ने तीन चोर गिरफ्तार कर बरामद किए तमंचे । - फोटो : अमर उजाला
आरोपी थाना सेक्टर-39, 49 व फेज-दो इलाके में चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ लगभग एक दर्जन मामले हैं। इनके पास से बरामद बाइक थाना सेक्टर-39, 49, एक्सप्रेसवे, सूरजपुर और विजय नगर गाजियाबाद से चोरी की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें