जुनैद हत्याकांड के आरोपी नरेश के साकरी स्थित कमरे से टीशर्ट बरामद करने के साथ ही पुलिस अन्य सुबूत भी तलाशने में जुटी रही। नरेश जिस कंप्यूटर पर रोजाना सुबह ईपेपर खोल कर फरीदाबाद की खबरें देखता था, पुलिस उसका डाटा खंगालने के साथ ही ब्राउजिंग हिस्ट्री सेव कर इकट्ठा कर रही है। टीम बृहस्पतिवार रात नरेश को लेकर महाराष्ट्र के धुले से फरीदाबाद के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
junaid murder
22 जून को ईद की खरीदारी कर भाई हाशिम और मोहसिन के साथ दिल्ली-मथुरा ईएमयू से लौट रहे जुनैद की ट्रेन में सहयात्रियों से सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। बल्लभगढ़ से असावटी स्टेशन के बीच दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
junaid murder
मारपीट के दौरान हुई चाकूबाजी में जुनैद की मौत हो गई थी जबकि शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने जांच में खांबी गांव के रामेश्वर, गौरव, चंदर, रमेश और प्रदीप को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों से जानकारी हुई थी कि जुनैद को नरेश ने चाकू से गोदा था।
4 of 6
junaid murder
पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई थी। नरेश के गांव के एक रसूखदार ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह धुले, महाराष्ट्र के साकरी गांव में छिप कर रह रहा है। पुलिस ने 8 जुलाई को उसे साकरी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
5 of 6
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में नरेश ने बताया था कि वह जुनैद हत्याकांड पर नजर रखने के लिए रोजाना सुबह कंप्यूटर पर ई पेपर पर फरीदाबाद की खबरें सर्च करता था। वारदात के समय पहनी गई टीशर्ट भी नरेश अपने साथ साकरी ले गया था।
11 जुलाई को पांच दिन की रिमांड मिलने पर टीशर्ट बरामद कराने के लिए पुलिस उसे साकरी ले गई। जीआरपी सूत्रों के मुताबिक, टीम बृहस्पतिवार की रात टीशर्ट व अन्य सुबूत लेकर महाराष्ट्र से लौटेगी। एसएचओ जीआरपी ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।