फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : पूरे दिन चला आयकर विभाग का सर्च अभियान, हुए ये बड़े खुलासे

Sun, 12 Nov 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
raid in noida - फोटो : लाल सिंह
नोएडा में शुक्रवार को आयकर विभाग द्वारा पूरे दिन सर्च अभियान जारी रहा । जिसके तहत नोएडा के कुछ प्रमुख इंजीनियरों के ठिकानों पर छापामारी की गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा में कार्यरत एक इंजीनियर के 7 शहरों में 20 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की है।
विज्ञापन

2 of 5
नोएडा सेक्टर 44 ओमेक्स सोसाइटी में आयकर व‌िभाग की छापेमारी के मौजूद अध‌िकारी । - फोटो : लाल सिंह
शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, एटा, आगरा, गुड़गांव में आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की। सूत्रों के अनुसार यह कार्यवाही विभाग को नोएडा प्राधिकरण से जुड़े एक इंजीनियर के बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी और अवैध संपत्ति कमाने के पुख्ता सबूत प्राप्त होने पर की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
नोएडा सेक्टर 44 ओमेक्स सोसाइटी में आयकर व‌िभाग की छापेमारी के मौजूद पुल‌िसकर्मी । - फोटो : लाल सिंह
यूपी के कई बड़े राजनेताओं के साथ इस इंजीनियर के संबंध होने की बात कही जा रही है। नोएडा के  सेक्टर-61, 44 और 52 सहित कई क्षेत्रों में सारा दिन चले सर्च अभियान  के दौरान विभाग को कई खास जानकारियां हासिल हुयी हैं।

4 of 5
raid in noida - फोटो : लाल सिंह
विभाग द्वारा एक इंजीनियर के करीब 22 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापामारी की गयी है । इस छापामारी अभियान में आयकर विभाग की करीब 32 टीमें शामिल हुयी हैं। इस अभियान के बाद आयकर विभाग को कई बड़े नाम और बड़े घपलों की जानकारी मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raid in noida - फोटो : लाल सिंह
​आयकर विभाग द्वारा इससे पहले 7 नवंबर को भी नोएडा में एक सर्च अभियान चलाया गया था। साथ ही विभाग द्वारा आने वाले दिनों में कुछ गुप्त सर्च अभियानों की भी संभावना है। ऐसे में आयकर विभाग द्वारा करोड़ों के खुलासे होने की अटकलें लगायी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें