bawana fire
बवाना अग्निकांड में रूप प्रकाश ने अपने परिवार के तीन सदस्यों को खो दिया। उसने अपने सगे भाई रोहित, अपने दो चचेरे भाई सूरज और संजीत को खो दिया। रूप प्रकाश ने बताया कि वो अपने रिश्तेदार के संपर्क से तीन दिन पहले फैक्ट्री में काम पर आया था। बाद में उसने अपने भाई रोहित को भी काम पर बुला लिया। उसके चचेरे भाई फैक्ट्री में पहले से काम कर रहे थे।