फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी बात पर इतना गुस्साया ड्राइवर कि सरेआम मां-बेटे समेत 6 लोगों पर फेंका तेजाब

Fri, 21 Oct 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
noida acid case - फोटो : अमर उजाला
नोएडा फेस-3 इलाके में रोडरेज के बाद तेजाब फैक्ट्री के कर्मचारी व ट्रक चालक ने महिला समेत 6 लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इससे दो लोग बुरी तरह झुलस गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
noida acid case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद निवासी कनन की फेस-3 थाना अंतर्गत चोटपुर कॉलोनी में तेजाब बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार रात करीब दस बजे चोटपुर में पान का खोखा लगाने वाले राजन और उनकी मां सरोजमति घर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से तेजी से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

3 of 5
noida acid case - फोटो : अमर उजाला
कैंटर में माल भरा हुआ था। फैक्ट्री के गेट पर कैंटर के पास मां-बेटे पहुंचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मौके पर जुटी भीड़ ने भी तेजी से कैंटर चलाने का विरोध किया। आरोप है कि इससे गुस्साए कैंटर चालक संगीत और कर्मचारी अंकित ने भीड़ के ऊपर बाल्टी में भरकर तेजाब फेंक दिया। दोनों शराब के नशे में थे। लोगों ने हमले से बचने का प्रयास किया, लेकिन देवेश और दीपू गंभीर रूप से झुलस गए।

4 of 5
noida acid case - फोटो : अमर उजाला
दोनों की पूरी पीठ और चेहरे पर तेजाब गिर गया। जबकि राजन, सरोजमति, कुंदन और पुष्पेंद्र भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सेक्टर-63 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से देवेश और दीपू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
noida acid case - फोटो : अमर उजाला
एसएचओ फेस-3 पंकज पंत का कहना है कि अरुण कुमार की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक कनन, कर्मचारी अंकित और चालक संगीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संगीत और अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कनन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें