नोएडा में एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी 1 जून से गायब है। इसकी जानकारी उसने अपने ससुरालवालों का भी दी। ससुरालवालों ने सेक्टर 39 में अपने दामाद के खिलाफ ही मामला दर्ज कराया कि कहीं उनकी बेटी को जान से न मार दिया गया हाे।
विज्ञापन
2 of 5
husband tied wife
पुलिस ने जब छानबीन की तो आरोपी पति ने पत्नी को अपनी फैक्ट्री में बांधकर रखा था। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पीड़िता अंधेरे कमरे में फर्श पर पड़ी हुई थी। उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। फिलहाल उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। उसे नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल के आईसीयू में रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह 5 महीने की प्रेग्नेंट है, जिसे 48 घंटे से बांधकर रखा गया था।
विज्ञापन
3 of 5
husband tied wife
बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की का नाम श्वेता है। उसकी शादी 2017 में गौरव नाम के शख्स से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही श्वेता ने अपने पिता से शिकायत की कि उसके पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं।
4 of 5
husband tied wife
इस बात उन्हें तब और गंभीरता से लिया, जब 1 जून को गौरव ने उन्हें फोन पर श्वेता के गायब होने की सूचना दी। चूकि श्वेता ने अपने घरवालों को गौरव और उसके घरवालों के बारें में बताया था कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता है।
श्वेता के घरवालों को लगा कि ससुरालवालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। इसकी शिकायत उन्होंने नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस थाने में कर दी। उन्होंने पुलिस से बताया कि दहेज के लिए उनकी बेटी को गायब कर दिया गया है। पुलिस ने श्वेता को 48 घंटे के अंदर खोज निकाला। पुलिस के साथ श्वेता के घरवाले भी मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है।