फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी में पकड़ाया प्रतिबंधित धंधा, यहां सिंगापुर-मलेशिया से मंगाया जाता है नशे का सामान

Thu, 22 Sep 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 7
प्रतिबंध के बावजूद शहर में हुक्का बार का संचालन किए जाने की सूचना पर फूड एंड ड्रग विभाग और थाना पालम विहार पुलिस ने मंगलवार शाम संयुक्त कार्रवाई की। शहर के सेक्टर-23ए की मार्केट में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर बड़ी संख्या में विदेशी फ्लेवर्ड व अन्य सामान बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने मैनेजर व संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में पुष्टि हुई कि अलग-अलग फ्लेवर के नाम पर ग्राहकों को निकोटिन परोसी जा रही थी।
विज्ञापन

2 of 7
मंगलवार को फूड एंड ड्रग विभाग के अधिकारियों को सेक्टर-23ए की मार्केट में चल रहे ‘डार्क फ्लेम कैफे’ में निकोटिन परोसे जाने की सूचना मिली। 
विज्ञापन

3 of 7
इसके बाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने सेक्टर-23ए में चल रहे प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जहां से विभाग को बड़ी संख्या में हुक्के में प्रयोग किए जा रहे अलग-अलग विदेशी फ्लेवर्ड व अन्य सामान बरामद हुआ। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी अमनदीप ने बताया कि संचालक के खिलाफ निकोटिन एंड प्वायजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जारी है। अधिकारियों के अनुसार, कैफे के मैनेजर व संचालक के खिलाफ थाना पालम विहार में टोबैको एक्ट 2003 के तहत मामला दर्जा कराया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
मलेशिया से आता है फ्लेवर: सूत्रों के अनुसार, हुक्का बार में प्रयोग किया जाने वाले तंबाकू का फ्लेवर सिंगापुर, मलेशिया व दुबई से मंगाया जाता है। फ्लेवर में चॉकलेट, स्ट्राबेरी, लिची व पाइन एप्पल शामिल हैं। इसे हुक्के में प्रयोग किए जाने वाले तंबाकू के साथ मिलाया जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
hukka bar
इन पर गिर चुकी है गाज: अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2014 और इससे पहले गलेरिया मार्केट फेज-4 में चल रहे हुक्का लॉज, गलेरिया मार्केट में प्लांट नंबर 1000 में डिकॉन आर्गेनिज्म, गलेरिया मार्केट की शॉप नंबर-3, सोहना चौक स्थित कृष्णा मेटल, डीएलएफ फेज-4 स्थित नियॉन कैफे, डीएलएफ फेज-4 स्थित मकान नंबर-6307 एमएस फिलिंग टैरेस, सहारा माल के क्लब प्रिजन, इस्पा बार एंड लॉज, झाड़सा रोड सेक्टर-15 स्थित स्काई सिटी होटल, सेंट्रल प्लाजा माल गोल्फ कोर्स, सेक्टर-53 राजीव चौक स्थित, क्वीन पर्ल, एमजी रोड स्थित एमजीएफ माल, मेगा मॉल स्थित स्टालिंग एलाइव रेस्टोरेंट एंड बार, एमजीएफ माल के इंपायर रेस्टोरेंट, कस्बा पूल एंड स्नूकर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
संचालक के खिलाफ टोबैको एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हुक्का बार पर जारी नोटिफिकेशन के बाद से शहर में अब तक की गई ये बड़ी कार्रवाई हैं। -अमनदीप चौहान, ड्रग कंट्रोलर, गुड़गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें