फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा घर आया तो देखा मां खून से लथपथ थी, नौकर की लाश पड़ी थी, तस्वीरें

Thu, 22 Sep 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 7
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
उद्योगपति के घर में हुए दोहरे हत्याकांड से बेटा सदमे में है। वह जब कमरे में आया तो मां खून से लथपथ थी, नौकर की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन

2 of 7
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
वारदात, जालंधर के माडल टाऊन में मंगलवार देर शाम को हुई। रेडीमेड कपड़ों और देसी घी के व्यापारी पृथ्वीपाल हांडा की पत्नी और नौकर की हत्या कर दी। हत्या के बाद लुटेरों ने तिजोरी को इनोवा गाड़ी में लोड कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
इनोवा स्टार्ट कर निकलने लगे तो कारोबारी का बेटा आ गया। लुटेरे तिजोरी से लदी इनोवा को छोड़कर छत के रास्ते से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कमिनश्नर अर्पित शुक्ला, विधायक केडी भंडारी और डॉ. एसएस भट्टी वारदात स्थल पर पहुंचे। 

4 of 7
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक हांडा डेयरी वालों का मॉडल टाऊन में कपड़े के शोरूम के अलावा देसी घी का थोक व सप्लाई का कारोबार है। कारोबार को पृथ्वीपाल हांडा और उनका बेटा जतिन संभालते हैं। पृथ्वीपाल की पत्नी सुजाता हांडा हाउस वाइफ थी। नौकर हरीश भी 22 साल से साथ ही रहता था। 
विज्ञापन

5 of 7
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
कोठी और कारोबार स्थल पास-पास ही थे। मंगलवार शाम को जतिन पैदल ही कोठी आया तो बार बार घंटी बजाने पर भी घर का दरवाजा नहीं खुला। पांच मिनट तक घंटी बजाई तो पड़ोसी ने आकर बताया कि उनके घर से चीखने की आवाज सुनाई दी थी। इस पर जतिन ने 15 फुट ऊंचा दरवाजा फांदकर घर के भीतर प्रवेश किया। 
विज्ञापन

6 of 7
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
जतिन ने देखा कि उसकी इनोवा गाड़ी स्टार्ट थी और छत से कुछ आवाजें आ रही थी। वह अंदर घुसा तो उसकी मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसने तुरंत छत का दरवाजा लॉक किया और मां को पड़ोसी की कार में अस्पताल लेकर चला गया। सुजाता को अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में अंदर से ही नौकर हरीश की भी खून से सनी लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Double Murder in Jalandhar - फोटो : अमर उजाला
सुजाता को उठाकर जब जतिन अस्पताल ले गया तो उसी जगह पर बाद में नौकर हरीश का खून से सना शव मिला। जतिन का कहना है कि उसने मां को अस्पताल ले जाने से पहले कोठी अच्छी तरह से खंगाली थी, लेकिन हत्यारे कोठी के भीतर ही छिपे थे। जिन्होंने नौकर हरीश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें