फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से प्यार करने की प्रेमी को दी खौफनाक सजा, लड़की के नाबालिग भाई समेत 4 गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2018 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
ख्याला इलाके में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक युवक को युवती से प्यार करने का खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। युवती के परिजनों ने युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों आपस  में शादी करना चाहते थे। इस बात से युवती के परिवार वाले नाराज थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटना में शामिल लड़की के माता-पिता, मामा और नाबालिग भाई को पकड़ लिया है। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त अंकित (23) के रूप में हुई है। वह सपरिवार रघुवीर नगर में रहता था। वह फोटोग्राफर था और यूट्यूब पर ‘आवारा ब्वॉयज’ नाम से चैनल भी चलाता था। रात करीब आठ बजे वह स्कूटी से घर की ओर आ रहा था। घर से कुछ दूरी पर पड़ोस में रहने वालों ने उसे रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी।

4 of 5
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
 जब तक उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपियों ने अंकित का गला रेत दिया। परिवार वालों के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने लगे, लेकिन लोगों ने एक नाबालिग को मौके पर दबोच लिया। परिवार वालों ने अंकित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
बेटी को गायब करने का लगाया आरोप
जांच में पता चला है कि अंकित की पड़ोस में रहने वाली दूसरे समुदाय की एक युवती से बचपन से जान पहचान थी। बृहस्पतिवार को युवती के माता-पिता, मामा और नाबालिग भाई अंकित के घर पहुंचे। उस समय अंकित अपने घर पर नहीं था। उन लोगों ने बताया कि उनकी बेटी दो दिन से गायब है। वह अंकित पर अपनी बेटी को गायब करने का आरोप लगाकर उन्हें धमकी देकर चले गए। उनके जाने के बाद अंकित की मां ने बेटे को फोन किया और घर आने के लिए कहा। अंकित स्कूटी से घर आ रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें