फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पहले साथ में खाना खाया फिर बुजुर्ग को दे डाली दर्दनाक मौत, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Wed, 27 Mar 2019 04:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/डोईवाला
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के डोईवाला के माधोवाला में बुजुर्ग मलकीत सिंह की हत्या करने वाले परिचित हो सकते है। हत्यारोपी मकान के अंदर जबरन नहीं, बल्कि मुख्य दरवाजे से अंदर दाखिल हुए। कमरे में मिली दाल की दो कटोरियाें से भी यही इशारा मिलता है। पुलिस मान रही है कि हत्या की वारदात को पूरे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है। हत्याराें को आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों का ज्ञान था, तभी उन्हें छोड़कर जाने का रिस्क नहीं लिया।       
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में हत्या
बुजुर्ग मलकीत सिंह के पास माधोवाला में एक बड़ा घर और जमीन जायदाद थी। उसकी एकमात्र पुत्री का विवाह कुछ साल पहले हो चुका था। घर में अकेले एक चौकीदार के साथ रहते थे। सोमवार शाम को चौकीदार भी अपने घर चला गया था। पुलिस ने घटनास्थल का अवलोकन करने के बाद पाया कि जो कोई हत्यारा है, उससे मलकीत सिंह परिचित थे। 
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में हत्या
पूरे आवास के दरवाजों और खिड़की की जांच पड़ताल से साफ है कि हत्यारोपी जबरन मकान में दाखिल नहीं हुए है। कमरे में दाल की दो कटोरियां मिली है, जिससे प्रतीत होता है कि हत्यारे ने दाल का भी सेवन किया है। चौकीदार आत्माराम मालिक के लिए दाल बनाकर गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुजुर्ग मलकीत के चरित्र को लेकर परिवार में विवाद था।   

4 of 6
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
मोधावाला में कत्ल कर दिए गए बुजुर्ग मलकीत सिंह का पिछले कुछ समय पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जो काफी समय सुर्खियाें में रहा था। वायरल वीडियो में बुजुर्ग मलकीत सिंह एक महिला को मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहा था। इस बारे में पूछे जाने पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती घटनास्थल पर लोगों से बातचीत के दौरान वीडियो वायरल होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
हत्यारों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से लेकर आलमारी, संदूक और बेड आदि सभी को खंगाला है। मृतक मलकीत सिंह के घर में अकेले रहने के कारण यह पता नही चल रहा है कि घर से यदि माल और नकदी गई है तो वह कितनी होगी। हो सकता है कि पुलिस को भ्रमित करने के लिए मकान को खंगालने का नाटक किया गया हो, इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देहरादून में हत्या
पुलिस ने मलकीत सिंह के चौकीदार आत्माराम से भी लंबी पूछताछ की है। चौकीदार का कहना था कि मालिक ने सोमवार शाम छह बजे उसे घर जाने के लिए छुट्टी दे दी थी। अक्सर मालिक उसे इसी तरह भेज देते है। चौकीदार ने कई और राज पुलिस को बताए है। पुलिस उसी आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें