फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी एल्बम में काम कर चुकी मॉडल से हुआ गैंगरेप, हो गई ऐसी हालत

Thu, 28 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित 18 वर्षीय मॉडल गहरे सदमे में चली गई है। पुलिस ने मॉडल की काउसलिंग कराई है। वारदात के बाद पीड़िता ज्यादा लोगों से बात नहीं कर पा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
gangrape
बताया जाता है कि आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता के साथ काफी मारपीट भी की है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी करीब 15 दिन पहले मुख्य आरोपी सतीश से जामिया नगर इलाके में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

3 of 8
demo pic
सतीश अपनी कार में बैठा हुआ था और वह उसे घूरे जा रहा था। जब मॉडल ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा था कि वह फिल्मों की हीरोइन लग रही है और उसे फिल्मों में रोल दिला देगा। सतीश ने पत्नी को छोड़ दिया है। उसने कई फ्लैट किराये पर दे रखें  हैं।

4 of 8
gangrape
आरोपी ने पीड़िता से कहा था कि एक बड़ा फिल्म डायरेक्टर उसका जानकार है और वह बॉलीबुड में फिल्म दिला देगा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए और आपस में बात करने लगे।
विज्ञापन

5 of 8
gangrape
बात करने के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई थी। दोस्ती में ही सतीश ने वसंतकुंज मॉल घुमाने बुलाया था। आरोपी ने शराब का एक पैग दोस्ती का हवाला देकर पीड़िता को रास्ते में कार में ही पिला दिया था।
विज्ञापन

6 of 8
Gang-rape
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित मॉडल दर्जनों भोजपुरी संगीत एल्बम व भजनों की एल्बम में काम कर चुकी है। भजनों की एल्बम हाल ही में जारी हुई थी। कई एल्बम में उसने डांस भी किया है।
विज्ञापन

7 of 8
Gang-rape
वह बॉलीबुड फिल्मों में काम करने की इच्छा रखती थी। इस कारण उसकी सतीश से दोस्ती बढ़ती चली गई थी। आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में रख लिया था। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपी सतीश को जब पता लगा कि मॉडल ने पुलिस को कॉल कर दी है तो आरोपी ने पुलिस को कॉल कर कहा कि कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया है। आरोपी ने सभी दरवाजों की कुंडी अंदर से बंद कर ली थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गेट खुलवाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें