फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुला देने वाले हैं मां-बहन की हत्या में पकड़े गए किशोर की जिंदगी के ये 5 सच

Sun, 17 Dec 2017 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के हाई प्रोफाइल अपार्टमेंट में रहने वाले नाबालिग ने गत चार दिसंबर को बेरहमी से अपनी मां और बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खून सने कपड़े बाथरूम में उतार नए कपड़े पहने, बैग में दो लाख रुपया व मां का मोबाइल रखा और घर से फरार हो गया। चार दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे बनारस से ‌बरामद किया। फिलहाल वह पुलिस की देखरेख में बाल सुधार गृह में है। इस दहला देने वाले हत्याकांड के बाद किशोर की जिंदगी से जुड़े कुछ मार्मिक सच सामने आए हैं, जो इस प्रकार हैं...

मां-बहन की हत्या के बाद पकड़े गए किशोर ने किए ये 5 चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
(1) नाबालिग के पिता मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और माहौल देने के लिए ही नोएडा शिफ्ट हुए थे। चार महीने पहले ही उन्होंने गौर सिटी-2 के 11वें एवेन्यू में महंगा फ्लैट खरीदा। बच्चे जिंदगी में अच्छा मुकाम हासिल कर सकें इसलिए ही पिता ने इतने पॉश इलाके में मकान खरीदा था।
मां-बेटी की खून से सनी लाश के पास मिला दिल दहला देने वाला सामान 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
(2) पकड़े जाने के बाद नाबालिग ने बताया कि वह अपने पिता और बहन से बहुत प्यार करता है। हालांकि, पढ़ाई के लिए मां अक्सर उसे डांटती-पीटती रहती थी जिसकी वजह से वह घर से भागने के बारे में भी सोच रहा था। लेकिन पिता और बहन के ‌प्यार की वजह से वह घर नहीं छोड़ पाया और गुस्से में आकर मां की हत्या के बाद उसने बहन को भी मौत के घाट उतार दिया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
(3) 14 फरवरी को नाबालिग का जन्मदिन है और इस जन्मदिन पर उसने अपने दादा जी से स्टाइलिश घड़ी उपहार में मांगी थी जिसकी याद आते ही दादा भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
(4) अपनी पत्नी और बेटी को गवां चुके पिता के लिए अब ये फैसला कर पाना मुश्किल हो रहा है कि जिन्हें वो खो चुके हैं उसका मातम मनाएं या इकलौते बचे बेटे को बचाने की कानूनी लड़ाई लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
(5) पकड़े जाने के बाद जब रविवार को पहली बार परिजन उससे मिलने सुधार गृह पहुंचे तो उसने सबसे पहले अपनी बुआ को सारी घटना बताई और 40 मिनट की मुलाकात में वह पिता से लिपट कर रोता ही रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें