फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी पड़ी महिला सिपाही से लूट, पुलिस ने भीषण मुठभेड़ के बाद दबोचे बदमाश

Tue, 12 Jul 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही से सोमवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद फरार हो रहे बदमाशों का सेक्टर-24 पुलिस ने आठ मिनट तक पीछा किया और मुठभेड़ के बाद दोनों लुटेरों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल बाल-बाल बच गए। क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 9
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। पिछले एक माह से शहर में चेन और पर्स लूट की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। बाइक सवार बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए सेक्टर-24 थाना प्रभारी नीरज सिंह ने एक प्लान तैयार किया, जिसमें 12-22 चौराहा, सेक्टर-12 मार्केट, एडोब चौराहा, स्पाइस चौराहा समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला सिपाहियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया। साथ ही सादे वर्दी में अन्य पुलिसकर्मियों को बाइक पर पेट्रोलिंग करने के लिए लगाया गया। इसी प्लान के तहत 15 दिनों से पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह 10:55 बजे अनुराधा नामक महिला सिपाही सादे कपड़ों में सेक्टर-12 स्थित शिमला पार्क के पास ड्यूटी कर रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उससे सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। लूट के दौरान वहां हरी दर्शन चौकी इंचार्ज एसआई प्रभात दीक्षित बाइक से गश्त कर रहे थे। प्रभात दीक्षित ने कांस्टेबल विजेंद्र के साथ बदमाशों का पीछा किया। बदमाश सेक्टर 12-22 की तरफ से स्पाइस चौक के पास पहुंचे। इतने में अनुराधा ने थाना प्रभारी नीरज सिंह को भी सूचना दी, जहां नीरज सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया। 

4 of 9
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
स्पाइस चौराहे पर प्रभात दीक्षित बदमाशों को पकड़ते उससे पहले ही बाइक पर बैठे बदमाश ने उन पर गोली चला दी। बदमाश ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एसआई और कांस्टेबल बाल-बाल बच गए। गोली पुलिस की बाइक के नंबर प्लेट व इंडिकेटर पर लगी। एसआई ने फौरन क्रॉस फायरिंग की, जहां बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह सड़क पर गिर गया। मुठभेड़ के दौरान वहां दर्जनों पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दिल्ली में हर्ष विहार निवासी राजेश गौतम और फरूखनगर, साहिबाबाद निवासी मोनू वाल्मीकि के रूप में हुई है।
विज्ञापन

5 of 9
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
हत्या, डकैती, लूट के डेढ़ दर्जन मामले हैं दर्ज
पुलिस ने बताया कि मोनू बाइक चलाने में एक्सपर्ट है और राजेश चलती बाइक से लूट करने में। सोमवार को भी मोनू बाइक चला रहा था और राजेश ने अनुराधा से चेन लूटी। पुलिस का दावा है कि राजेश के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास, हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, मोनू के खिलाफ नोएडा,  गाजियाबाद में लूट के कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एक माह पूर्व ही राजेश जेल से छूटा है। 2010 में राजेश ने अपने साथियों के साथ दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक ज्वेलर के यहां डकैती डाली थी, जिसमें ज्वेलर की हत्या कर दी थी। वहीं, दो दिन पूर्व सेक्टर-19 में भी इन्हीं दोनों बदमाशों ने एक महिला से चेन लूटी थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सेक्टर-20 पुलिस ने जारी किया।
विज्ञापन

7 of 9
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे लूट
पुलिस ने दावा किया है कि जो काले रंग की पल्सर बाइक बदमाशों के पास से बरामद हुई है, उस पर लगा नंबर प्लेट फर्जी था। बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में भी दो फर्जी नंबर प्लेट रखे हुए थे।
 

8 of 9
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
सुबह होते ही चेन लूट में जुट जाते
पुलिस का कहना है कि रोजाना ये दोनों बदमाश दिल्ली-एनसीआर में आधा दर्जन चेन लूट की घटना को अंजाम देते थे। इनके पास से तीन सोने की चेन बरामद हुईं, जिसमें एक महिला सिपाही की है। वहीं, दो चेन इन दोनों ने मॉडल टाउन के पास से दो महिलाओं से लूटी। ये सभी वारदात सोमवार सुबह की हैं।
 
विज्ञापन

9 of 9
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
लूट और फिर आठ मिनट तक किया पीछा
सुबह 10:55 पर बाइक सवार बदमाश राजेश और मोनू ने महिला सिपाही अनुराधा से शिमला पार्क के पास लूट की। एसआई प्रभात दीक्षित और सिपाही विजेंद्र ने बदमाशों का पीछा किया और ठीक आठ मिनट बाद 11:03 पर स्पाइस चौराहे के पास घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें