malviya nagar
- फोटो : himanshu soni
दरअसल तीन हफ्ते कोमा में रहने के बाद रविवार को जब मोहसिना बेगम होश में आई तो उसने बताया कि न तो उसने खुद को घायल किया था न अपने बच्चों को मारा था। बल्कि ये काम उसके पति और देवर ने किया था। वही दोनों इस पूरी वारदात के पीछे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मोहसिना बेगम के बयान ने पुलिस जांच में एक नया मोड़ ला दिया है। अब तक पुलिस मान रही थी कि महिला ने ही वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन अब पुलिस मोहसिना के पति मोहम्मद शमीम और देवर मोहम्मद सलीम की भूमिका पर जांच कर रही है।