फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोडरेजः घायल होने के बाद भी दोस्तों ने क्यों चलवाई सुशील से कार, परिवार ने उठाए 5 सवाल

Wed, 12 Dec 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
गीता कॉलोनी में रोडरेज में सुशील चौहान की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस और सुशील के दोस्तों की थ्योरी पर शक जताया है। परिवार ने कार में मौजूद उसके दोस्त पर ही रंजिश की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने रोडरेज को हत्या का कारण बताया है। बता दें कि परिवार के शक का कारण उनके द्वारा उठाए जा रहे सवाल हैं जिनका जवाब पुलिस नहीं दे रही है। जानिए क्या हैं वो 5 सवाल...
विज्ञापन

2 of 6
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
सुशील मौजपुर स्थित नूर-ए-इलाही स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। सुशील के भाई मुकेश ने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले सुशील के एक दोस्त ने मुकेश को बताया कि दो दिन पूर्व सुशील व कार्तिक का किसी लड़की को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक ने सुशील को देख लेने की धमकी दी थी।  सुशील ने झगड़े के बारे में मुकेश को भी बताई थी। परिवार पुलिस व सुशील के दोस्तों की बताई गई थ्योरी मानने को तैयार नहीं है। इधर, पुलिस की पूछताछ में भी सुशील के दोस्त व तीन लड़कियां बार-बार बयान बदल रहे हैं। 

4 of 6
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
घायल होने के बाद भी आखिर क्यों चलवाई सुशील से कार
परिजनों ने घायल होने के बाद भी सुशील से कार चलवाने की बात पर भी संदेह जताया है। परिजनों का आरोप है कि इस पूरे मामले के पीछे गहरी साजिश है। पुलिस को इस साजिश से पर्दा उठाना चाहिए। परिजनों का आरोप है कि शायद कार में बैठे-बैठे ही सुशील को गोली मारी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि यदि रोडरेज में बदमाशों ने सुशील को गोली मारी तो बाकी लोगों को क्या छोड़ दिया। परिजन सुशील के दोस्तों पर ही शक जता रहे हैं। वही पुलिस परिवार के आरोपों से इंकार कर रही है। पुलिस अधिकारियों रोडरेज में ही सुशील की हत्या की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आधा दर्जन टीम बनाकर छानबीन शुरू की...
सुशील की हत्या के बाद पुलिस ने आधा दर्जन टीमें बनाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिले के एएटीएस और स्पेशल स्टॉफ को भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने कार से साक्ष्य भी जुटाए हैं। इसके अलावा पुलिस कार में मौजूद सुशील के दोनों दोस्त व तीनों युवतियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें