फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने के शक में दोस्त को दी दिल दहला देने वाली मौत

Sun, 22 Oct 2017 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दोस्त का हत्यारोपी बादल मंडल ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बादल मंडल ने पत्नी से अवैध संबंधों के संदेह में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। उसे लगता था कि विपिनचंद जोशी (29) के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण उसने दोस्त विपिन जोशी की हत्या की साजिश रच ली थी। पुलिस ने मंडल को शनिवार को साकेत कोर्ट में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से जोशी का मोबाइल और अन्य सामान बरामद करना चाहती है। पुलिस के अनुसार, बादल मंडल गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज स्थित एक रेस्टारेंट में सेफ का काम करता था और विपिन जोशी उसी रेस्टोरेंट में वेटर था। दोनों दोस्त थे।
विज्ञापन

3 of 7
व‌िप‌िन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बादल मंडल को लगता था कि विपिन जोशी के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। मंडल जिस पुराने मकान में रहता था वहां एक पार्क में उसने पत्नी व विपिन जोशी को दो बार बात करते देख लिया था। एक महीने पहले बादल मंडल सैदुल्लाजाब में वारदात वाले मकान में रहने आया था। यहां भी बादल मंडल ने पत्नी व दोस्त विपिन को देर रात बात करते देखा था। एक दो बार देर रात के समय विपिन जोशी को अपने घर से निकलते हुए देखने के बाद मंडल ने विपिन जोशी की हत्या करने की साजिश रच ली। बादल मंडल के पांच व दो वर्ष के दो बच्चे हैं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
साजिश के तहत बादल मंडल ने पहले अपने छोटी भाई व उसकी पत्नी को गांव से दिल्ली बुलाया। इन दोनों के साथ उसने अपनी पत्नी व बच्चों को पहले गांव भेज दिया। फिर नौ अक्तूबर को विपिन जोशी को घर बुलाया और उसे शराब पिलाई। जब विपिन को नशा हो गया तो चॉपर से गर्दन पर पीछे से वार कर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

5 of 7
हत्या
हमेशा के लिए दिल्ली से भागा था
शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखने के बाद बादल दिल्ली से हमेशा के लिए फरार हो गया था। उसे लगा था कि अगर वह शव के टुकड़ों को फ्रिज में रख देगा तो वे सडे़ंगे नहीं और वह आसानी से दिल्ली से फरार हो जाएगा। पुलिस से बचने के लिए वह घर का सामान नहीं ले गया था।
विज्ञापन

6 of 7
पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने खाया जहर
अवैध संबंधों के बारे में नहीं पूछा
आरोपी बादल मंडल ने कभी पत्नी व दोस्त से देर रात मिलने के कारणों के बारे में नहीं पूछा था। उसे लगता था कि अगर वह पत्नी से इन संबंधों के बारे में पूछेगा तो पत्नी उसे छोड़कर चली जाएगी। हो सकता था कि पत्नी विपिन के साथ ही चली जाए। इस कारण उसने विपिन की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
relationship
अमर उजाला ने वारदात वाले दिन ही लिखा था
अमर उजाला ने घटना वाले दिन ही लिख दिया था कि आरोपी बादल मंडल ने अवैध संबंधों के चलते हत्या की दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि कोई व्यक्ति बहुत ही ज्यादा खुंदक रखने वाला व्यक्ति इस तरह की वारदात करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें