हौजखास के पॉश इलाके पंचशील पार्क में छत से कूदने से पहले एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा (39) ने तीन लोगों को मेसेज भेजा था। हालांकि तीनों लोगों को अलग-अलग मैसेज भेजे थे। तीनों मेसेज में मोटे तौर पर ये लिखा हुआ था कि वह बहुत ज्यादा दुखी हो गई है और खुदकुशी करने जा रही है। पुलिस इनको ही सुसाइड नोट मानकर चल रही है। ये माना जा रहा है कि मेसेज पढ़ने के बाद कोई तुरंत उसकी सहायता के लिए नहीं आया था।
विज्ञापन
2 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनीसिया बत्रा ने खुदकुशी से पहले पति मयंक सिंघवी, वकील और एयर होस्टेस सहेली को मेसेज भेजे थे। इनमें से सहेली को भेजे गए मेसेज को पुलिस मुख्य सबूत मानकर चल रही है। अनीसिया बत्रा ने खुदकुशी करने से पहले सहेली को मैसेज भेजा था कि ...वह आज खुद को मारने जा रही है, पति मयंक यहां तक ले आया, जहां से सभी चीजें ठीक नहीं हो सकतीं।
विज्ञापन
3 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
खराब हुई चीजों के लिए वह दोषी है। पुलिस मानकर चल रही है कि इस मैसेज से लगता है कि मयंक ने उसे इस कदर परेशान किया कि वह खुदकुशी करने को मजबूर हो गई। पुलिस सहेली व वकील को भेजे गए मैसेज को ही सुसाइड नोट मानकर चल रही है।
4 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मैसेज पढ़ने के बाद पति मयंक अनीसिया को बचाने छत पर गया था। मगर छत की कुंडी अंदर से बंद थी। मैसेज पढ़ने के बाद सहेली ने फोन किया था और दोनों को समझाया था। सहेली ने पंचशील पार्क में रहने वाली एक सहेली को अनीसिया के पास भेजने की बात कही थी। पुलिस ने अनीसिया बत्रा, पति मयंक, सहेली और वकील के मोबाइल फोनों को जब्त कर लिया है। पुलिस जल्द ही सभी मोबाइल फोनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन
5 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
पुलिस इस बात की जांच करेगी कि अनीसिया ने मैसेज किए थे या नहीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मयंक सिंघवी गुरुग्राम स्थित एक चाइनीज कंपनी में सहायक निदेशक था और उसका चार करोड़ सालाना का पैकेज था। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि मयंक ने पांच लाख रुपये नकद जमा करवाकर अनीसिया को बीएमडब्ल्यू कार दिलवाई थी।
सास-ससुर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
अदालत ने एयर होस्टेस अनीसिया मौत मामले में उसकी सास व ससुर की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। मृतका के सास-ससुर ने गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने मृतका के पति को 17 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।