फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटी और पत्नी को रातभर किया टॉर्चर और चुभाए नाखून, बोला- जिंदा लाश बना देंगे '

Thu, 29 Sep 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बंसल सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार के आरोप में घिरने वाले कारपोरेट अफेयर्स के पूर्व डीजी बीके बंसल और उनके बेटे योगेश के आत्महत्या करने के बाद सामने आए सुसाइड नोट में सीबीआई के आला अधिकारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
bk bansal - फोटो : सोशल मीड‌िया
बंसल और योगेश ने लिखा है कि वे सीबीआई के टॉर्चर की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने सीबीआई के पांच अधिकारियों का जिक्र करते हुए उन पर पत्नी व बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि बंसल की पत्नी और बेटी ने भी सीबीआई पर टॉर्चर का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन

3 of 7
बीके बंसल - फोटो : विवेक निगम
सोमवार-मंगलवार की रात में आत्महत्या करने से पूर्व बंसल व उनके बेटे योगेश ने घर पर सुसाइड नोट छोड़ने के अलावा मीडिया हाउसों को उसकी कॉपी स्पीड पोस्ट से भेज दी थी, जो बुधवार को उन्हें मिली। इसके आधार पर ही नोट की बातें सामने आई हैं। बंसल ने नोट में लिखा है कि उनकी पत्नी और बेटी ने आत्महत्या नहीं किया, बल्कि यह सीबीआई द्वारा उनका मर्डर था।

4 of 7
परिवार से उठी दो लाशें - फोटो : विवेक निगम
उन्होंने लिखा है कि मां-बेटी की मौत के बाद भी उन्हें इतना टॉर्चर किया गया कि वे दोनों सुसाइड करने पर मजबूर हो गए। बंसल व उनके बेटे ने सीबीआई निदेशक से आरोपी अधिकारियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग करते हुए उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने को कहा है। बंसल ने लिखा है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद 18 जुलाई की रात को सीबीआई के डीआईजी संजीव गौतम के आदेश पर एसपी अमृता कौर और डीएसपी रेखा सांगवान व अन्य की टीम उनके घर पहुंची। 
विज्ञापन

5 of 7
बसल परिवार से उठी दो लाशें - फोटो : विवेक निगम
वहां उनकी बेटी और पत्नी को रातभर टॉर्चर किया गया। पूछताछ के दौरान उनकी पत्नी को बुरी तरह पीटने के अलावा नाखून चुभाए गए। इसके अलावा गंदी-गंदी गालियां देकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। यह सब सुसाइड करने से पूर्व पत्नी व बेटी ने पड़ोसियों को बताया था। बंसल ने लिखा है कि रेड के दौरान उनके सामने ही डीआईजी संजीव गौतम ने कहा कि पत्नी व बेटी को इतना टॉर्चर करना कि ये लोग मरने लायक हो जाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
पूर्व डीजी व बेटे ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के दफ्तर में उन्होंने (बीके बंसल) बहुत मिन्नतें की, तो गौतम ने धमकाते हुए कहा कि तुझे और तेरे परिवार को इतना टॉर्चर करेंगे कि तेरी सात पुश्तें भी सीबीआई को याद रखेंगी। तेरी पत्नी और बेटी को हम जिंदा लाश बना देंगे। वहीं बंसल की पत्नी को धमकाते हुए रेखा सांगवान व अमृता कौर ने कहा था कि तेरे पति और बेटे के टुकड़े कर कुत्तों को डाल देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूर्व डीजी व बेटे ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
अपने नोट में बंसल व बेटे योगेश ने तीनों अधिकारियों के अलावा एक मोटे हवलदार पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वह 18 जुलाई को रेड पर घर आया था। इसके अलावा योगेश के नोट में मामले के एक आईओ हरनाम सिंह को भी प्रताड़ित करने का जिक्र है। अंत में बंसल ने लिखा कि उनकी पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले अधिकारियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें