पंजाब के कॉलेज में तकनीकी कोर्स कर रही छात्रा को उसके सहपाठी ने यौन हिंसा का शिकार बना डाला। सहपाठी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने सेंट्रल थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
demo pic
सेक्टर 7 थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती पंजाब स्थित एक कॉलेज में तकनीकी विषय से स्नातक कर रही है। छात्रा के मुताबिक पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती दिल्ली में रहने वाले शर्मा नामक सहपाठी से हो गई। दोनों में दोस्ती गहरी हो गई। आरोप है कि एक दिन शर्मा ने युवती को बहला फुसला कर हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
3 of 4
demo pic
दुष्कर्म की बात किसी को न बताने का दबाव डाला। करियर खराब न हो इसलिए युवती ने परिवार वालों को यह बात नहीं बताई। आरोप है कि इसके सहपाठी युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसे बार बार संबंध बनाने को मजबूर कर रहा है, यहां तक कि उसने मारपीट भी की।
सहपाठी की हरकतों से परेशान युवती की पढ़ाई भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच महिला पुलिस को सौंपी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।