businessman murder
- फोटो : लाल सिंह
बेटे ने एक बदमाश को पीछे से पकड़ लिया था : राजकुमार कंसल
वारदात के वक्त दिवाकर के साथ मौजूद उसके पिता राजकुमार कंसल ने बताया कि वह लोग दुकान से निकल कुछ दूर चले थे। बाइक सवार बदमाश पता नहीं कब उनके पास पहुंचे। उन्हें उस वक्त बदमाशों का पता लगा, जब एक ने उनके हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। उन्होंने मुड़कर देखा तो बैग छीनने का प्रयास कर रहे बदमाश को उनके बेटे दिवाकर ने पीछे से पकड़ रखा था। इससे पहले उन्हें कुछ समझ आता, बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीन उन्हें धक्का दे गिरा दिया। इसके बाद भी बदमाश खुद को दिवाकर से छुड़ा नहीं पा रहा था। इस पर एक बदमाश ने हथियार निकाला और बेटे पर गोलियां चला दी। बेटे को गोली लगते ही वह बदहवास हो गए। इसके बाद उन्हें नहीं पता कि बदमाशों कितने थे, कैसे आए थे और किधर भागे। इसके बाद किसने पुलिस को सूचना दी और वह लोग कब, कैसे अस्पताल पहुंचे, ये भी उन्हें याद नहीं है। काफी देर बाद जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और बेटे की मौत की सूचना मिली तो उन्हें होश आया। राजकुमार कंसल ने बताया कि उनका बेटा ग्रेजुएशन करने के बाद दुकान में उनका सहयोग करता था। उनके बेटे या उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। दुश्मनी तो दूर उनका कभी किसी से कोई लड़ाई झगड़ा तक नहीं हुआ था।