प्रेमिका को कैंचियों के हमले से 32 बार वार करके सरेआम मौत के घाट उतारने वाले दरिंदे प्रेमी सुरेंद्र सिंह का साथ उसके घरवालों ने भी देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 10
buradi murder case
हालांकि उसके घर वालों को कहना है कि सुरेंद्र के साथ जरूर कुछ ऐसा हुआ होगा जिसने उसे इतना खतरनाक कदम उठाने को मजबूर कर दिया। उसके परिजनों का कहना है कि वो कॉकरोच को देख कर ही इतना डर जाता था कि घबराकर उछल जाता था।
विज्ञापन
3 of 10
कैंची से गोदकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र के पिता प्रेम सिंह मलिक कहना है कि जब हमने टीवी ये खबर देखी तो हम सदमे में आ गया कि आखिर उसके साथ ऐसा क्या हो गया जिसने उसे इतना दर्दनाक काम करने को मजबूर कर दिया।
4 of 10
कैंची से गोदकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुरेंद्र के पिता दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर हैं। अपने बेटे की करतूत के बारे में बताते हुए उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वो अपने बेटे की इस करतूत की आलोचना करते हैं। उसने खुद ही अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। अब उसके जीने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि अब हमारे लिए वो मरे के समान है।
विज्ञापन
5 of 10
कैंची से गोदकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना को याद करते हुए सुरेंद्र के पिता कहते हैं कि 18 महीने पहले करुणा और उसकी मां उनके घर आए थे। उन लोगों ने साथ में खाना भी खाया था।
विज्ञापन
6 of 10
कैंची से गोदकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
तभी उन्हें पता चला था कि उनके बेटे की मोबाइल की दुकान करुणा के पिता की दुकान के ठीक बगल में थी। प्रेम सिंह का कहना है कि करुणा कभी-कभी इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए सुरेंद्र की दुकान पर आया करती थी। ऐसा लगता है कि उन दोनों के बीच का रिश्ता भी सहमति पर ही आधारित था।
विज्ञापन
7 of 10
karuna murder delhi
- फोटो : ani
सुरेंद्र ये भी बताते हैं कि दिवाली के आस-पास करुणा और उसकी मां दोबारा रोहिणी स्थित उनके घर आए थे और शिकायत की थी कि सुरेंद्र उनकी बेटी को परेशान कर रहा है।
8 of 10
कैंची से गोदकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम सिंह ने जब ये पूछने के लिए सुरेंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि करुणा के पिता ने उससे एक लाख रुपये उधार लिए हैं जो उसने वापस मांगे हैं। उसने ये भी बताया कि मामला सुलझ गया है और करुणा के पिता ने पैसे वापस करने की एक डेट भी दे दी है।
9 of 10
buradi murder case
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम सिंह बताते हैं कि उनके बेटे और उनके बीच के रिश्ते बहुत सामान्य नहीं है। सुरेंद्र ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे रखी है और उसकी सुनवाई के दौरान ही दोनों की मुलाकता कोर्ट में ही होती थी। लगभग दो महीने पहले दोनों कोर्ट में ही मिले थे।