फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी से पिटाई का शर्मनाक मामला सीसीटीवी में हुआ कैद

Thu, 17 Mar 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
बेरहमी से पिटाई
मजदूरी मांगने गए मजदूर पर ठेकेदार समेत कुछ और लोगों ने लाठी-डंडे बरसा दिए। आरोप है कि उसे एक छत से दूसरी छत पर भी फेंका गया। जिससे उसके पैरों में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित परिवार इंसाफ पाने के लिए रोजाना थाने के बाहर भूखा-प्यासा बैठकर धरना दे रहा है। बता दें कि सेक्टर-49 पुलिस ने मामूली केस बनाकर आरोपी को छोड़ दिया था। जबकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेरहमी से पिटाई
जानकारी के मुताबिक कंचन पोद्दार मूलरूप से मालदह, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह यहां सेक्टर-72 में सपरिवार रहता है। आरोप है कि 6 मार्च को वह ठेकेदार विपिन शुक्ला के पास मजदूरी के रुपये मांगने गया था। विपिन से उसकी रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
बेरहमी से पिटाई
जिस पर ठेकेदार ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि शोर सुनकर सेक्टर-72 ई-18 के मालिक वेद प्रकाश व उनके दो किरायेदार भी बाहर आ गए। उन्होंने भी उसे लाठी-डंडो से उसे पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि पिटाई करने से पहले उसे एक छत से दूसरी छत पर धक्का दिया गया था।

4 of 5
बेरहमी से पिटाई
डाक्टरी परीक्षण में उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में हेयरलाइन फ्रैक्चर की बात सामने आई है। आरोप है कि 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बुधवार को छुट्टी से लौटे थाना प्रभारी के आने पर परिजनों ने उन्हें मामले की जानकारी दी। जिस पर थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने नई धाराओं में मामला दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेरहमी से पिटाई
मारपीट की पूरी वीडियो देखा गया है। मामला गंभीर है उपयुक्त धारा में मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, इस मामले में जिस पुलिसकर्मी कीलापरवाही सामने आएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ित का दोबारा से मेडिकल कराया गया है। - अरविंद यादव, डीएसपी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें