फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के अफेयर से था नाराज, चोटी कटने के खौफ से मौत बता किया था ये कांड

Sat, 16 Sep 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
love affair
चोटी कटने के बहाने एक भाई ने बहन का तकिये से दम घोंट दिया और शव दफनाने के लिए नोएडा से अमरोहा मूल निवास ले गया। हालांकि, अमरोहा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। एक माह बाद अमरोहा पुलिस की ये एफआईआर पुलिस कार्यालयों के चक्कर काटती हुई दो दिन पहले नोएडा पहुंची। फिर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को यहां की जेल में स्थानांतरित करा लिया।
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
पुलिस के अनुसार, अमरोहा निवासी सलमान (26) बहन सलमा (19) के साथ बरौला में किराये पर रहकर जूस की दुकान चलाता है। माता-पिता अमरोहा में मजदूरी करते हैं। सलमा का किसी युवक से प्रेम संबंध था। सलमान ने उसे कई बार रोका, लेकिन वह नहीं मानी तो उसने चोटी कटने की अफवाहों का बहाना बनाकर 18 अगस्त की रात बहन की तकिये से दम घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
dead body
सलमान के परिवार वालों को भी इसकी जानकारी थी। परिवार वालों की मदद से ही सलमान उसी रात कार से सलमा का शव लेकर अमरोहा चला गया था। अमरोहा सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि अमरोहा पहुंचने के बाद सलमान ने अफवाह फैला दी कि किसी ने नोएडा में उसकी चोटी काट ली थी। इससे वह बेहोश हुई और फिर उसकी मौत हो गई। गांव वालों को सलमान की कहानी पर संदेह हुआ। किसी ने इसकी सूचना 100 नंबर पर फोन कर दे दी।

4 of 5
demo pic
सूचना पाकर डायल 100 की टीम और अमरोहा देहात थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उस वक्त परिवार वाले शव को दफनाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने रास्ते में रुकवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने परिजन से अलग-अलग पूछताछ की। बयानों में विरोधाभास था। लिहाजा, पुलिस ने सलमान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। इसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
रेंज और जिले के अधिकारियों के पास से होते हुए दो दिन पहले अमरोहा पुलिस की ये एफआईआर उनके थाने पहुंची है। इसके बाद उन्होंने अपने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी सलमान को भी बृहस्पतिवार को अमरोहा से यहां की जेल में स्थानांतरित कर लिया गया है।- परशुराम, नोएडा थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें