फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW हिट एंड रन केस: पढ़ाई के साथ तकनीक में भी थी गुलफाम को महारत

Mon, 18 Apr 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
बेकाबू बीएमडब्ल्यू की टक्कर से जान गंवाने वाले गुलफाम (21) की मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से गुस्साए परिजनों और चौड़ा गांव के लोगों ने रविवार दोपहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। नोएडा के गांव भगतपुर टांडा, मुरादाबाद स्थित रामवती मेमोरियल इंटर कॉलेज में गुलफाम ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी और नतीजे का इंतजार था।
विज्ञापन

2 of 9
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
चचेरे भाई तालिव ने बताया कि गुलफाम दिमाग से काफी तेज था। पढ़ाई में अच्छे होने के साथ ही उसे तकनीकी जानकारियों का भी शौक था। उसने बायोलॉजी स्ट्रीम से इंटर की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

3 of 9
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
उनका सीधा हाथ छोटा था, लेकिन पढ़ाई, खेलकूद और एसी व फ्रिज आदि ठीक करने में महारत हासिल थी। चार भाइयों में सबसे बड़े गुलफाम पर ही घर चलाने की जिम्मेदारी थी।

4 of 9
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
इमरान (16), फरमान (13) और इरफान (8) उसके छोटे भाई हैं। तालिब ने बताया कि वह भी तीन साल से चौड़ा गांव में गुलफाम के साथ रह रहा था। बहन नहीं थी, इसलिए गुलफाम के पिता वाहिद हुसैन ने मौसी की बेटी आसमां को गोद ले लिया था।
विज्ञापन

5 of 9
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने चौड़ा मोड़ चौराहे पर जाम लगा दिया। इस बीच करीब ढाई घंटे तक डीएनडी से सेक्टर-12/22 समेत आसपास के सभी रूटों पर भीषण जाम लगा रहा। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी कार चालक को जल्द पकड़ने, आर्थिक मदद दिलाने और निजी अस्पताल पर गुलफाम के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

6 of 9
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब दो बजे गुलफाम के परिजन सफदरजंग अस्पताल से शव लेकर नोएडा पहुंचे। वहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोग उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद शव को चौड़ा मोड़ के चौराहे पर रखकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान गुलफाम के पिता वाहिद हुसैन, मां इमराना और परिजन इंसाफ की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन

7 of 9
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद करीब एक घंटे बाद एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, डीएसपी डॉ. अनूप सिंह और डीएसपी अरविंद यादव, थाना सेक्टर-20, सेक्टर-24, सेक्टर-39 और थाना फेस-3 के थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद शव को उठाकर सड़क किनारे रखवाया गया।

8 of 9
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने और सरकार की ओर से मुआवजे दिलाने की प्रक्रिया को पूरा करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। निजी अस्पताल पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव सेक्टर-22 स्थित क्लासिक एयरकंडीशनर की दुकान पर ले गए। इस दुकान पर ही गुलफाम काम करता था। वहां दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

9 of 9
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
गुलफाम के पिता वाहिद हुसैन और मां इमराना ने पुलिस प्रशासन से आर्थिक मदद की भी मांग की है। उन्होंने लिखित में एक पत्र डीएसपी डॉ. अनूप सिंह को दिया है। सीओ के समझाने के बाद ही परिजन शव को लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें