फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से पहले चार को कुचला फिर ड्राइवर ने भीड़ पर तान दी पिस्टल

Sun, 17 Apr 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल - फोटो : भव्य नरेश
नोएडा स्टेडियम के सामने शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने चार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि चार लोगों को टक्कर मारने के बाद वह वहां खड़ी एक और कार से टकराते हुए रेलिंग में जा घुसी।
विज्ञापन

2 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल - फोटो : भव्य नरेश
लोगों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पिस्टल तान दी और कार छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान मयूर विहार निवासी विनोद के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल - फोटो : भव्य नरेश
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे तेजी से आ रही बीएमडब्ल्यू कार (एचआर51एयू6900) ने नोएडा स्टेडियम के गेट संख्या पांच के सामने खोखे के पास बाइक पर बैठे दो युवकों और पास खड़े दो अन्य लोगों को टक्कर मार दी।

4 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल - फोटो : भव्य नरेश
इसके बाद एस्टीम कार में टक्कर मारकर रेलिंग में जा घुसी। कार चालक को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पिस्टल तानकर धमका शुरू कर दिया। लोगों ने घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।
विज्ञापन

5 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल - फोटो : भव्य नरेश
हादसे में घायल सेक्टर-22 निवासी जोगिंदर सिंह भंडारी (44), प्रेम सिंह (26) और चौड़ा निवासी अनवर अली (21) को सेक्टर-35 स्थित सुमित्रा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल - फोटो : भव्य नरेश
वहीं, गुलफाम (19) को सेक्टर-34 स्थित प्रकाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। गुलफाम मूलरूप से गांव उरावाला, जिला मुरादाबाद का रहने वाला है और यहां चौड़ा में रहता है।
विज्ञापन

7 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल - फोटो : भव्य नरेश
अनवर और गुलफाम बाइक पर बैठे थे। डॉक्टरों के मुताबिक, गुलफाम और अनवर की हालत नाजुक गंभीर बनी हुई है। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों एसी, फ्रिज आदि उपकरणों को रिपेयर करने का काम करते हैं।

8 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल - फोटो : भव्य नरेश
जोगिंदर और प्रेम सिंह के पैर में फ्रैक्चर है। शरीर में कई चोटें लगी हैं। जोगिंदर दिल का भी मरीज है। अनवर व गुलफाम के सिर में चोट आई है। तीनों आईसीयू में हैं।- डॉ. रजनी बजाज, सीएमओ, सुमित्रा अस्पताल नोएडा
विज्ञापन

9 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल - फोटो : भव्य नरेश
आरोपी कार चालक की पहचान दिल्ली के मयूर विहार फेस थ्री निवासी विनोद के रूप में हुई है। वह सेक्टर-22 में जिम चलाता है और प्रॉपर्टी का काम भी करता है। बीएमडब्ल्यू कार फरीदाबाद में नीतू नाम की महिला के नाम से पंजीकृत है। आरोपी की तलाश जारी है। गुलफाम के भाई तालिव ने मामले की शिकायत दी है। - गौरव ग्रोवर, एएसपी, नोएडा पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें