फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पुलिस के एनकाउंटर का इतना खौफ कि बीजेपी नेता के हत्यारोपी ने किया सरेंडर, वीडियो वायरल

Thu, 29 Mar 2018 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
शेरू भाटी ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटरों का अपराधियों में कितना खौफ है इसका पता एक बड़े अपराधी के सरेंडर और दूसरे के सरेंडर करने को लेकर हो रहे वायरल वीडियो से ही पता चलता है।
विज्ञापन

2 of 7
शेरू भाटी ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता शिवकुमार समेत तिहरे हत्याकांड के आरोपी सुंदर भाटी के भतीजे 50 हजार के इनामी शेरू भाटी ने सोमवार शाम बिसरख कोतवाली में नाटकीय ढंग से आत्मसमर्पण किया। दावा किया जा रहा है कि पुलिस के खौफ से आरोपी ने कोतवाली में पिस्टल और कारतूस समेत आत्मसमर्पण किया है। इस केस में अभी शार्प शूटर 50 हजार का इनामी अमर फरार है। बहुचर्चित हत्याकांड में अब तक हुई गिरफ्तारी व आत्मसमर्पण को लेकर पुलिस पर सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
bjp leader shiv kumar - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोमवार शाम एक वीडियो के जरिये दावा किया कि सुंदर भाटी के भतीजे तिहरे हत्याकांड के आरोपी 50 हजार का इनामी एनकाउंटर के डर बिसरख कोतवाली में पहुंच गया। शेरू भाटी ने खुद को तिहरे हत्याकांड का आरोपी बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल व चार कारतूस भी बरामद किए। वीडियो शेरू भाटी हाथ जोड़कर आत्मसमर्पण के लिए कह रहा है। कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना उससे उसका नाम व पता व किस केस में वांछित है कि जानकारी ले रहे हैं। मनीष सक्सेना के कहने पर कार्यालय में मौजूद एक दरोगा आरोपी की तलाशी लेता भी दिखता है।

4 of 7
bjp leader shiv kumar - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में 16 नवंबर 2017 को तिगरी गोलचक्कर के पास भाजपा नेता शिवकुमार, उनके गनर व चालक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान अनियंत्रित हुई गाड़ी की चपेट में आने से एक छात्रा की भी मौत हो गई थी। एसटीएफ व बिसरख कोतवाली पुलिस ने शूटर नरेश तेवतिया, मुख्य साजिशकर्ता अरुण यादव, धर्मदत्त शर्मा को 4 दिसंबर को गिरफ्तार वारदात का खुलासा किया था। दावा किया गया था कि अरुण यादव के पिता की 17 वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हुई थी लेकिन उसे शक था कि शिवकुमार ने उनकी हत्या कराई है। इसी का बदला लेने के लिए उसने सुंदर भाटी गैंग को सुपारी देकर वारदात कराई थी। इसी केस में एसटीएफ ने शार्प शूटर अनिरुद्ध भारद्वाज उर्फ रावण निवासी छपार मुजफ्फरनगर को 22 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। 15 मार्च को पुलिस ने दिल्ली व घंघोला स्थित आरोपियों के घर में कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन

5 of 7
shiv kumar death - फोटो : अमर उजाला
इनामी अमित कसाना के भाई का भी वीडियो वायरल
इनामी शेरू भाटी के बिसरख कोतवाली में आत्समर्पण के बाद 50 हजार के इनामी अमित कसाना के भाई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह कह रहा है कि एनकाउंटर के डर से हम अमित कसाना का आत्मसमर्पण कराना चाहते हैं। एक दो दिन में जैसे ही अमित कसाना उनके संपर्क में आएगा, उसे आत्मसमर्पण करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
shiv kumar death - फोटो : लाल सिंह
सोशल साइट पर हुई थी सरेंडर की चर्चा
इसी दौरान सहदेव भाटी व अनिल भाटी के शामली पुलिस के सामने सरेंडर करने की सोशल साइट पर चर्चा होने लगी। अगले दिन शामली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी का दावा किया। गौरतलब है कि उस दौरान वहां के कप्तान अब गौतमबुद्ध नगर जिले के एसएसपी हैं। अब, शेरू भाटी ने बिसरख कोतवाली में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shiv kumar death - फोटो : अमर उजाला
आत्मसमर्पण पर उठ रहे ये सवाल
- 50 हजार के इनामी वांछित को कोतवाली प्रभारी पहचान नहीं पाए, जो वीडियो में नाम-पता पूछते दिख रहे हैं
- पुलिस को पता था कि इनामी आने वाला है, जो आते ही वीडियो बनाई। या थाने में आने वालों की वीडियो बनाई जाने लगी है।
- एनकाउंटर या पुलिस का डर था तो पिस्टल व कारतूस लेकर जहां वारदात की वहीं की कोतवाली में जाने की हिम्मत कहां से आई।
- बेखौफ तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वालों से अब तक एक बार भी एनकाउंटर में अव्वल पुलिस का सामना नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें