इकलाख हत्याकांड के आरोपी रवि की मौत के बाद उसे भगवा आतंकी बताए जाने का मेसेज डालकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
बिसाहड़ा कांड
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार शाम को इस संबंध में जेवर के एक व्यक्ति के व्हाट्स ऐप पर मेसेज आने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
बिसाहड़ा कांड
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला सल्लियान निवासी अशोक छौंकर के मोबाइल पर व्हाट्स ऐप के एक ग्रुप में रवि को भगवा आतंकी बताते हुए इकलाख और रवि का फोटो शेयर किया गया।
4 of 6
बिसाहड़ा कांड
- फोटो : अमर उजाला
यही मैसेज जेवर क्षेत्र के कई और लोगों के मोबाइल पर भी आया। इसके बाद लोगों में मेसेज भेजने वाले के खिलाफ गुस्सा पनपने लगा। शुक्रवार सुबह पीड़ित ने जेवर कोतवाली पुलिस से शिकायत दी कि लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
बिसाहड़ा कांड
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत वापस लेने की धमकी
पुलिस में शिकायत देने के बाद अशोक छौंकर को लगातार अलग-अलग नंबर से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर शिकायत वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं।
राजस्थान का निवासी है आरोपी
शुरुआती जांच में व्हाट्स ऐप में मेसेज डालने वाले आरोपी की लोकेशन राजस्थान के एक जिले की मिली है। जांच के बाद मामला दर्ज कराया जाएगा। वहीं, धमकी देने के मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी। - दिलीप सिंह, जेवर