फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में भाई लगने वाले शख्स के साथ थे बड़ी बहन के प्रेम-प्रसंग, भाग कर चली गई थी मुंबई

Thu, 28 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
baraula double murder - फोटो : राजन राय
भूषण का कहना है कि सोमवार रात सभी खाना खाकर सो गए थे। रात में तीन बजे उसकी पत्नी ने लक्ष्मी और निशा को चारपाई पर साथ सोते देखा। सुबह करीब पांच बजे वह जागी तो दोनों बहनें चारपाई पर नहीं थीं।
विज्ञापन

2 of 9
baraula double death - फोटो : राजन राय
भूषण का कहना है कि उसकी पत्नी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो बाहर से बंद था। वह दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाने लगी। कुछ देर बाद लोगों ने उसकी आवाज सुनी और बेटियों के पेड़ से लटका होने की बात कहकर पुलिस के आने तक दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन

3 of 9
baraula double death - फोटो : राजन राय
पुलिस ने पहुंचकर उनके कमरे का दरवाजा खोला, तब तक दोनों के शव उतारे जा चुके थे। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना किया। शवों पर चोट या मारपीट का कोई निशान नहीं है।

4 of 9
baraula double death - फोटो : राजन राय
पिता से पूछताछ में बड़ी लड़की के रिश्ते के भाई रवि (शादीशुदा, जिसकी एक बेटी भी है)  के साथ प्रेम-प्रसंग का पता चला है। वह भी रंगपुर बुलंदशहर का रहने वाला है। छोटी लड़की की दूसरे नंबर की शादीशुदा बहन नीलम के साथ कुछ दिन पहले अहाते में ही जबरदस्त लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन

5 of 9
baraula double murder - फोटो : राजन राय
महिलाएं इन्हें छुड़ाने में असफल रहीं तो पुरुषों को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसलिए पुलिस ऑनर किलिंग और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है। रवि और उसके परिजनों को पूछताछ के लिए लाने के लिए एक टीम बुलंदशहर भेजी गई है।
विज्ञापन

6 of 9
baraula double death - फोटो : राजन राय
मकान मालिक ने दी थी पुलिस को सूचना
मकान मालिक प्रकाश चंद ने बताया कि अहाते में रहने वाले ऊदल ने सुबह बरौला में ही उनके घर आकर दोनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उस वक्त तक भूषण और उसका परिवार कमरे में बंद था। ऊदल के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे शोर-शराबा होने पर वह जगा था। उसने शव देखकर भूषण को कई आवाजें दीं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

7 of 9
baraula double death - फोटो : राजन राय
सोसायटी से छुट्टी लेकर आई थी लक्ष्मी
भूषण ने बताया कि लक्ष्मी (18) छोटी बहन ममता (16) के साथ नोएडा की सेक्टर-93 की एल्डिगो सोसायटी में अलग-अलग घरों में काम करती थीं और वहीं रहती थीं। कुछ दिन पहले लक्ष्मी सोसायटी से छुट्टी लेकर आई थी। उसने कम पैसा मिलने की बात कहकर दूसरी जगह काम देखने की बात कही थी। तीन-चार दिन बाद वह काम पर जाने के लिए निकल गई, लेकिन एल्डिगो सोसायटी नहीं पहुंची। सोसायटी से फोन आने पर उसे इसका पता चला। उस वक्त लक्ष्मी का मोबाइल बंद था।

8 of 9
baraula double death - फोटो : राजन राय
रिश्ते के भाई के साथ मुंबई चली गई थी
भूषण के मुताबिक, एक-दो दिन बाद लक्ष्मी से उसकी मोबाइल पर बात हुई तो उसने बताया कि वह रंगपुर बुलंदशहर निवासी रवि के साथ मुंबई में है। भूषण के अनुसार, रवि रिश्ते में उसका भाई लगता है और मुंबई में अकेला रहकर काम करता है। उसने बेटी को तुरंत घर आने को कहा तो वह तीन-चार दिन पहले रवि के साथ लौटी। दोनों शादी कर साथ रहने की जिद करने लगे। भूषण ने विरोध कर रवि को चले जाने को कहा। अगले दिन रवि जम्मू जाने की बात कहकर चला गया था।
विज्ञापन

9 of 9
baraula double murder - फोटो : राजन राय
इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
- अगर यह आत्महत्या है तो दोनों बहनों ने एक साथ फांसी क्यों लगाई? बिना टेबल-कुर्सी के 10-12 फुट ऊंची टहनी से कैसे लटकीं?
- भूषण जिस कमरे में रहता है, उसका दरवाजा और खिड़की एक दम सटे हुए हैं। खिड़की की ग्रिल से हाथ डालकर दरवाजा आसानी से खोला या बंद किया जा सकता है।
- ये हत्या है तो भूषण ने कैसे और कहां बेटियों की हत्या की और किसकी मदद से पेड़ पर शवों को लटकाया?
- भूषण ने हत्या की तो कमरे में सो रहे अन्य बच्चों को इसका पता क्यों नहीं चला?
- भूषण चाहता तो बिल्डिंग के खाली पड़े कमरों में भी हत्या कर शव लटका सकता था। पेड़ पर लटकाने में अहाते में रह रहे लोगों द्वारा देखे जाने का खतरा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें