आयकर विभाग की रेड में नोएडा के एक्सिस बैंक में लगभग 60 करोड़ रुपये काले धन को सफेद बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। बैंक में 20 फर्जी खाते बना कर पैसों को जमा करने की कोशिश का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : ANI
सूत्रों की मानें तो बैंक में ये खाते कम आय वाले और मजदूरों के नाम पर खोले गए थे। मामले का खुलासा आयकर विभाग की उस जांच में हुआ है जिसमें 600 करोड़ रुपये के गहनों की खरीद की पड़ताल हो रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : ANI
असल में आठ नवंबर की नोटबंदी की घोषणा के बाद नोएडा में 600 करोड़ रुपये के गहनों की खरीद-फरोख्त हुई थी। ये पूरी बिक्री एक ही सर्राफा व्यापारी ने की थी और सभी पैसों को एक्सिस बैंक की इसी शाखा के खातों में जमा किया गया था।
4 of 5
- फोटो : ANI
इस व्यापारी के खातों की जांच के दौरान ये बात सामने आई कि ये खाता नोएडा के एक्सिस बैंक की एक शाखा में है और वहीं पर इस गोरखधंधे को अंजाम दिया गया था।
आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे के करीब एक्सिस बैंक की इस शाखा पर छापा मारा। हालांकि इस दौरान बैंक के बाहर बड़ी संख्या में खाताधारकों की भीड़ लगी हुई थी। इस बीच गुड़गांव पुलिस ने दो गाड़ियों से 40 लाख रुपये के नोट बरामद किए हैं। इसमें 24,55,500 के नए नोट भी शामिल हैं।