अब इसे यूपी पुलिस की घोर लापरवाही कहें या अमानवीय चेहरा। एक शख्स जो नोएडा की हल्दीराम फैक्ट्री में 6 सितंबर को लगी आग के बाद से गायब था। अब एक महीने बाद उसका शव ऐसी जगह मिला है जो यूपी पुलिस के काम का तरीका कैसा है ये बताने के लिए काफी है। (सभी फोटोः अमर उजाला)
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
fire in haldiram
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-68 ए-11 स्थित हल्दीराम की फैक्टरी में 6 सितंबर को लगी भीषण आग के बाद गायब हुए एक कर्मचारी का अधजला शव एक महीने बाद वहीं फैक्ट्री के मलबे से मिला है। बता दें कि यहां भूतल पर नमकीन का उत्पादन और प्रथम तल पर पैकेजिंग का काम होता था।
विज्ञापन
3 of 5
fire in haldiram
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस की लापरवाही इसी बात से झलकती है कि गुमशुदा शख्स की पत्नी ने कोतवाली फेज तीन पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज़ कराई थी। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने लापता शख्स को ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया।
4 of 5
fire in haldiram
- फोटो : अमर उजाला
अगर पुलिस ने फैक्ट्री के मलबे की तलाश भी अच्छे से की होती तो शायद उस शख्स का शव पहले ही मिल गया होता।