फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आते ही घर में घुसकर किया युवती से रेप, पहले करता था घरों के बाहर अश्लीलता

Tue, 05 Jun 2018 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
psycho rapist - फोटो : अमर उजाला
वसंतकुंज इलाके में रहने वाले लोगों में ताईक्वांडो प्रशिक्षक की दशहत बढ़ती जा रही है। लोगों में खौफ बनते जा रहे सिरफिरे प्रशिक्षक ने जेल से बाहर आते ही घर में घुसकर युवती को फिर अपनी हवस का शिकार बना डाला। वह पीड़िता के घर में कई घंटे रहा।
विज्ञापन

2 of 7
उसने युवती के हाथ-पैर बांध दिए और फिर जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के साथ मारपीट भी की। आरोपी जाते हुए उसके पैसे भी लूट ले गया। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने आरोपी ताईक्वांडो प्रशिक्षक संदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी संदीप चौहान के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत व लूटपाट करने आदि के 26 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

3 of 7
demo pic
15 अप्रैल को ही वह गिरफ्तार हुआ था। डी-4, वसंतकुंज में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने 15 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी थी कि 12 अप्रैल को रात करीब 11.30 बजे किसी ने घर की डोरबेल बजाई। युवती ने जैसे ही गेट खोला उसके सामने खड़ा युवक अपनी पेंट खोलकर अश्लील हरकतें करने लगा। युवती की शिकायत पर वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पीड़िता की सहायता से आरोपी ताईक्वांडो प्रशिक्षक संदीप चौहान को 15 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया।

4 of 7
demo pic
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदीप चौहान 29 मई को वसंतकुंज इलाके में एक युवती के घर में रात 9 बजे उस समय घुस गया, जब युवती नौकरी से लौटकर अपने घर में घुस रही थी। 26 वर्षीय युवती गुरुग्राम में जॉब करती है। उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। संदीप चौहान ने युवती के हाथ-पैर बांध दिए। आरोपी ने युवती के घर में बैठकर शराब पी और युवती को भी जबरन शराब पिलाई।
विज्ञापन

5 of 7
rape
इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाने की कोशिश की। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह तड़के चार बजे तक युवती के घर में रहा। युवती ने ये बात अपने ऑफिस में बताई और अगले दिन इसकी शिकायत वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस से की। युवती ने आरोपी का हुलिया बताया। युवती के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी युवक संदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

6 of 7
Rape Shimla
लोगों में फैलती जा रही है दहशत आरोपी संदीप चौहान के चलते दक्षिण दिल्ली के वसंतकुंज व आसपास के इलाकों में दहशत फैलती जा रही है। वह घर की डोरबेल बजाता है। महिला के घर से बाहर आने पर या तो ये अश्लील हरकतें करने लग जाता है या फिर घर में घुसकर दुष्कर्म करता है। आरोपी लूटपाट भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
demo pic
आरोपी शराब के नशे में करता है वारदात पुलिस के अनुसार संदीप चौहान ने पिछले वर्ष एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी और वह मार्च में ही जमानत पर बाहर आया था आरोपी शराब के नशे में वारदात करता है। शराब पीने के बाद वह पागल जैसा हो जाता है। अगर शराब नहीं पीता है तो वह ठीक रहता है। वह भावानी कुंज, वसंतकुंज में रहता है। वह डी-3 व डी-4 वसंतकुंज में वारदात करता था। वह ज्यादातर चोरी व लूटपाट की वारदात करता था। आरोपी कुछ समय पहले तक ताईक्वांडो की ट्रेनिंग देता था। अब ट्रेनिंग देना छोड़ दिया था। उसने कुछ वारदात उससे ताईक्वांडो की ट्रेनिंग लेने वाली युवतियों के यहां की हैं। हालांकि कुछ पीड़ितों ने इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी इलाके का घोषित बदमाश है। उसे दिल्ली से बाहर करने लिए यानि तड़ीपार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें