मोदीनगर में एनएच-58 पर महेंद्रपुरी कट के पास कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पान के खोखे पर जा चढ़ा। दुर्घटना में खोखे में बैठे संचालक रामजी (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 13
- फोटो : अमर उजाला
चार अन्य लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत नाजुक है। उसे मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक के चालक-हेल्पर भाग गए। हाईवे के बीच ट्रक थम जाने से रात 12 बजे तक जाम लगा रहा।
4 of 13
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। महेंद्र पुरी निवासी रामजी, कालोनी के ही अन्नू, बबलू, सुरेश व मोहन पार्क निवासी बसंत के साथ महेंद्र पुरी कट के पास खोखे पर बैठे थे।
विज्ञापन
5 of 13
- फोटो : अमर उजाला
कट से एक कार मेरठ की ओर जाने के लिए मुड़कर ट्रक के सामने आ गई। सरियों से लदे ट्रक चालक ने ब्रेक लगाते हुए ट्रक को साइड पटरी की ओर मोड़ दिया। इससे ट्रक खोखे पर जा चढ़ा। बसंत और रामजी खोखे में दब गए थे।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : अमर उजाला
अन्नू, बबलू और सुरेश को चोटें आईं। लोगों को एकजुट होता देख आरोपी ट्रक चालक और हेल्पर भाग गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और मशक्कत के बाद रामजी और बसंत को बाहर निकाला।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस दोनों को जीवन अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। बसंत की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ के आनंद अस्पताल रेफर किया।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
अन्नू, बबलू, सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, हादसे की वजह से सरियों से लदा ट्रक हाईवे पर ही खड़ा हो गया।
9 of 13
- फोटो : अमर उजाला
इससे दिल्ली से मेरठ जाने वाली लेन पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
10 of 13
- फोटो : अमर उजाला
सीओ मोदीनगर राजेश और एसओ बृजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। रात 12 बजे तक पुलिस क्रेन बुलाकर ट्रक को हाईवे से हटाने में जुटी रही।
11 of 13
- फोटो : अमर उजाला
बृजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल बसंत एक घंटे तक खोखे में दबा तड़पता रहा।
12 of 13
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर ट्रक ओवरलोडिंग के बावजूद तेज रफ्तार से चलते हैं। यह ट्रक भी सरिया लदा था।