नाले में बह रहा नोटों का अंबार, निकालने के लिए बच्चों ने लगा दी उसमें छलांग
Mon, 22 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
सार
खुर्जा में नाले में बहते मिले
हजार रुपये के पुराने नोट
कॉलेज रोड स्थित नाले पर जुटी भीड़, अफरातफरी मची
नोट निकालने के लिए मची होड़, पुलिस ने हटाई भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।
खुर्जा के नगर के कॉलेज रोड स्थित नाले में शनिवार सुबह बड़ी मात्रा में हजार रुपये के पुराने नोट नाले में बहते हुए देखे गए। शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग तो नाले में कूदकर नोट निकालकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
2 of 4
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। शनिवार सुबह कॉलेज रोड से कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी बीच लोगों की नजर रोड स्थित नाले में बह रहे एक हजार रुपये के पुराने नोटों पर पड़ी।
विज्ञापन
3 of 4
इसी दौरान कुछ बच्चे नाले में कूद गए और नोट निकालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि जिसे देखकर प्रतीत हो रह था कि किसी ने रात में चुपके से नाले में नोट बहा दिए हों। नाले में काफी दूरी तक नोटों को बहते देखा गया।
उधर, सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने नाले के किनारे खड़ी भीड़ को किसी तरह हटाया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। नाले में नोट मिलने का मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।