फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: शर्मीले क्रिकेटर शिवम मावी के पिता ने याद दिलाई राहुल द्रविड की नसीहत..

Mon, 12 Feb 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
shivam mavi - फोटो : राजन राय
सेक्टर-34 स्थित बिलाबांग इंटरनैशनल स्कूल के ग्राउंड में क्रिकेटर शिवम मावी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह स्वागत समारोह बिलाबांग स्कूल, गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएसन और वेंडर्स क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित किया गया। (सभी फोटो- राजन राय)
विज्ञापन

2 of 7
shivam mavi - फोटो : राजन राय
क्रिकेटर शिवम को सम्मानित करते हुए जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से खिलाडिय़ों को हर संभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
shivam mavi - फोटो : राजन राय
उनका प्रयास है कि जिले में ऐसी स्पोटर्स अकादमी बनें, जिनसे शिवम मावी जैसे टैलेंट को बढ़ावा मिल सके। शिवम मावी के कोच फूलचंद ने कहा कि उन्हें शिवम की सफलता पर गर्व है। साथ ही उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया , जिन्होंने शिवम के अब तक के सफर में उसका साथ दिया।

4 of 7
shivam mavi - फोटो : राजन राय
शिवम इस स्वागत समारोह में बेहद शांत नजर आये। जिस पर शिवम के पिता पंकज मावी ने बताया कि शिवम पहले से ही काफी शर्मीले हैं। साथ ही उन्हें अंडर - 19 कोच राहुल द्रविड की नसीहत भी याद है।
विज्ञापन

5 of 7
shivam mavi - फोटो : राजन राय
जिन्होंने उन्हें लाइमलाइट से बचकर सिर्फ खेल पर ध्यान देने की बात कही थी। राहुल द्रविड ने शिवम सहित सभी खिलाडिय़ों को नसीहत दी थी, कि अंडर-19 की जीत ही सिर्फ उनका लक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
shivam mavi - फोटो : राजन राय
उनमें प्रतिभा है, और उनकी मंजिल इससे बहुत आगे है। इसलिये शुरुआती सफलता के ग्लैमर से बचकर अपने आगे के खेल पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shivam mavi - फोटो : राजन राय
गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य राकेश मिश्रा ने कहा कि शिवम और हर्ष त्यागी जैसे खिलाडिय़ों की सफलता सिर्फ उनकी ही नहीं उनके मां - बाप की कड़ी मेहनत का नतीजा होती है। शिवम ने स्वागत समारोह में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें