दिल्ली में एक फ्लाईओवर का हाल कुछ ऐसा हो गया है कि उसपर से आने जाने वालों को हमेशा ही ये आशंका रहती है कि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
लाजपतनगर फ्लाईओवर में दरार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली स्थित लाजपत नगर फ्लाई ओवर के दो गार्डर के बीच दरार आ गई है। स्थानीय निवासियों को आशंका है कि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, पीडब्ल्यूडी का कहना है कि सर्दियों के दौरान इस तरह के शिकायतें आ सकती हैं। इसे जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
लाजपतनगर फ्लाईओवर में दरार
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बीते दिनों लाजपत नगर फ्लाई ओवर के दो गार्डर के बीच का सस्पेंशन गैप करीब आठ इंच चौड़ा हो गया था।
4 of 5
लाजपतनगर फ्लाईओवर में दरार
- फोटो : अमर उजाला
इससे फ्लाईओवर के नीचे गुजरने वाले वाहनों को आसानी से देखा जा सकता है। जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत की।
उधर, पीडब्ल्यूडी का कहना है कि ज्यादा ठंड पड़ने पर इस तरह की शिकायत आ सकती है। इससे ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। बृहस्पतिवार देर रात इसकी मरम्मत कर दी जाएगी।