डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 10 साल की सजा काटने के लिए फरीदाबाद की इस हाई सिक्योरिटी जेल में भेजा जा सकता है। यह हरियाणा की सबसे आधुनिक जेल है।
विज्ञापन
2 of 7
neemka jail
- फोटो : अमर उजाला
हम बात कर रहे हैं नीमका जेल की प्रशासन की ओर से डेरामुखी को हरियाणा की सबसे आधुनिक और सुरक्षित जेल में रखे जाने की गुपचुप तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 7
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, शासन स्तर पर राम रहीम को नीमका जेल में रखे जाने पर विचार-विमर्श चल रहा है। अन्य शहरों की अपेक्षा फरीदाबाद में राम रहीम के समर्थकों की संख्या काफी कम होना इसकी प्रमुख वजह मानी जा रही है।
4 of 7
Ram Rahim Verdict
शुक्रवार को डेरा मुखी को रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद प्रदेश के कई शहरों में हिंसा हुई। उनके समर्थकों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। यहां तक कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आगजनी की घटनाएं हुईं। इसके बावजूद औद्योगिक नगरी पूरी तरह शांत और सुरक्षित रही।
विज्ञापन
5 of 7
ram rahim
शहर की यही शांति राम रहीम को नीमका भेजे जाने की दूसरी वजह बताई जा रही है। राम रहीम का सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तर-पश्चिमी हरियाणा (अंबाला, सिरसा, हिसार) और उत्तरी हरियाणा के जिलों में है। फरीदाबाद में उनका प्रभाव अपेक्षाकृत काफी कम है। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि ऐसे में नीमका में राम रहीम को रखा जाना ज्यादा सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
6 of 7
नीमका जेल
- फोटो : अमर उजाला
नीमका में कई हाई सिक्योरिटी बैरक
2500 कैदियों की क्षमता वाली नीमका जेल प्रदेश में सबसे आधुनिक सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था वाली जेल है। खास बात यह है कि इस जेल में करीब 2100 कैदी हैं। यानी यहां अभी 400 कैदियों के रखे जाने की गुंजाइश है। कैदियों की सुरक्षा की दृष्टि से जेल में कई हाई सिक्योरिटी बैरक भी हैं।
जेल में किसको रखा जाना है, यह शासन तय करता है। यदि राम रहीम को यहां भेजा जाता है तो जेल और प्रशासन इसके लिए पूरी तरह तैयार है।- अनिल कुमार, कारागार अधीक्षक नीमका कारागार