राजौरी गार्डन स्थित होटल अमन डिलक्स में खुदकुशी करने वाले युवक-युवती जो खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में रुके थे दरअसल उनका यह रिश्ता नहीं था। पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है वह काफी चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
2 of 6
प्रेमी
वह दोनों देवर-भाभी थे। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। शक होने पर युवती के पति ने दोनों को घर से निकाल दिया। केरल की रहने वाली युवती आरएमएल अस्पताल में नर्स थी। वहीं, युवक के सुरेश जयपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
3 of 6
love
पुलिस के अनुसार, युवती शादीशुदा थी और उसका चार साल का बेटा है। वह परिवार के साथ बिंदापुर इलाके में रहती थी। उसका पति निजी कंपनी में काम करता है। युवती के पति ने पुलिस को बताया कि के सुरेश उसके गांव का रहने वाला था और रिश्ते में उसका चचेरा भाई था। वह गत 15 अक्तूबर को दिल्ली आया था। घर पर रहने के दौरान पत्नी और चचरे भाई के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक लगी।
4 of 6
iphone touch id
इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और उसने दिवाली की रात दोनों को घर से निकाल दिया। उसके बाद युवती के पति ने बिंदापुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी कर दी। जांच में पता चला है कि अगले दिन आठ बजे के सुरेश युवती को लेकर होटल पहुंचा। उसने अपनी पत्नी बताकर एक कमरा बुक कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृत युवक और युवती का फोन लॉक है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस फोन के लोकेशन की जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि रात में घर से निकाले जाने के बाद सुबह तक दोनों कहां रहे। पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंध का खुलासा हो जाने से परेशान होकर उन लोगों ने खुदकुशी की है। पुलिस ने के सुरेश के परिवार वालों से संपर्क कर उन्हें घटना के बारे में जानकारी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि के सुरेश के परिवार वालों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की जाएगी। सोमवार को दोनों का शवों का पोस्टमार्टम होगा।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम होटल अमन डिलक्स के एक कमरे में युवक-युवती ने खुदकुशी कर ली थी। दोनों ने नाक और मुंह पर टेप लगा रखा था। आशंका है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।