बंद के दौरान दिल्ली के यमुना बाजार में रहने वाले बेघर खाना मिलने का इन्तजार करते हुए। कुछ सामाजिक संस्थाओ के लोग इनको खाना देने आ रहे हैं
- फोटो : विवेक निगम
कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाने के लिए कहा है, लेकिन यमुना बाजार में इस आदेश की अवहेलना होती दिख रही है। देखें तस्वीरें और जानें किस तरह लोग लॉकडाउन के समय में इस तरह इकट्ठा होकर खाना खा रहे हैं...
विज्ञापन
2 of 6
बंद के दौरान दिल्ली के यमुना बाजार में रहने वाले बेघर खाना मिलने का इन्तजार करते हुए। कुछ सामाजिक संस्थाओ के लोग इनको खाना देने आ रहे हैं
- फोटो : विवेक निगम
दरअसल, यमुना बाजार इलाके के आसपास रहने वाले कई निराश्रित लोगों को दिल्ली सरकार समेत कई सामाजिक संस्थाएं खाना खिलाने के लिए पहुंच रही हैं, लेकिन किसी ने लोगों के बीच की उचित दूरी को बनाए रखना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में कोरोना के संक्रमण का फैलने का खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
बंद के दौरान दिल्ली के यमुना बाजार में रहने वाले बेघर खाना मिलने का इन्तजार करते हुए। कुछ सामाजिक संस्थाओ के लोग इनको खाना देने आ रहे हैं
- फोटो : विवेक निगम
लॉकडाउन होने के बाद दिल्ली के निराश्रित लोगों के आगे रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में दिल्ली सरकार समेत कई सामाजिक संस्थाएं आगे आकर लोगों की मदद की ओर हाथ बढ़ा रही हैं। राजधानी के यमुना बाजार इलाके में बने रैन बसेरों में सैकड़ों की संख्या में लोग रहते हैं। इन दिनों सरकार द्वारा मदद की पेशकश के बाद कई निराश्रित लोग इन रेन बसेरो में पहुंच रहे हैं।
4 of 6
बंद के दौरान दिल्ली के यमुना बाजार में रहने वाले बेघर खाना मिलने का इन्तजार करते हुए। कुछ सामाजिक संस्थाओ के लोग इनको खाना देने आ रहे हैं
- फोटो : विवेक निगम
इस समय इनकी संख्या हजार से भी अधिक पहुंच चुकी है। लोगों को खाना खिलाने के दौरान असावधानी बरती जा रही है। लोग एक दूसरे से चिपक कर बैठ कर खाना खा रहे हैं। कुछ इसी तरह का नजारा रेन बसेरो के अंदर भी देखने को है।
विज्ञापन
5 of 6
बंद के दौरान दिल्ली के यमुना बाजार में रहने वाले बेघर खाना मिलने का इन्तजार करते हुए। कुछ सामाजिक संस्थाओ के लोग इनको खाना देने आ रहे हैं
- फोटो : विवेक निगम
लोगों का कहना है कि जिस प्रकार रोटी का संकट खड़ा हुआ है। ऐसे में मौजूदा हालात से समझौता करना ही बेहतर है। हालांकि, लोगों का ये भी कहना है कि कुछ सामाजिक संस्थाएं खाना खिलाने से पहले हाथ धोने के लिए भी जागरूक कर रही हैं।
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते पुलिसवालों ने बांटे खाने के पैकेट
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
राजधानी के कई इलाकों में दिल्ली पुलिस ने बांटे खाने के पैकेट
राजधानी में लॉक डाउन की वजह से दैनिक दिहाड़ी मजदूरों व अन्य गरीब लोगों के सामने खाने-पीने का संकट पैदा हो गया है। इन लोगों की मदद के लिए दिल्ली पुलिस ने पहल की है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कई इलाकों में झुग्गी बस्ती में जाकर लोगों को खाने के पैकेट बांटे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कोरोना वायरस व उससे बचाव की जानकारी भी दी।
दिल्ली पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार सुबह कालकाजी व नजफगढ़ इलाके में लोगों को खाने व राशन के पैकेट बांटे। वहीं पश्चिम दिल्ली में पुलिस ने एक एनजीओ के साथ मिलकर रघुबीर नगर और घंटे वाले मंदिर के पास खाने के पैकेट बांटे। कुछ जगहों पर पुलिस ने अमन कमेटी के साथ मिलकर खाने के अलावा पानी व सैनिटाइजर भी बांटे। इस दौरान सड़क किनारे रहने वाले लोगों को भी खाना बांटा गया। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था के साथ अपने बाकी सभी फर्ज को भी बखूबी निभाने का प्रयास पुलिस कर रही है।