फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद गौतम गंभीर ने घरेलू सहायिका का किया अंतिम संस्कार, भावुक ट्वीट में बताई वजह

Fri, 24 Apr 2020 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-लॉक डाउन में उड़ीसा नहीं भेज पाने की स्थिति में दिल्ली में ही अंतिम संस्कार किया
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेटर व पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने लॉक डाउन के दौरान एक अनूठा संदेश दिया है। पिछले कई दिनों से बीमार अपनी घरेलू सहायिका की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार खुद किया। इसके बाद गंभीर ने वजह भी बताई और ये भी कहा कि वह उन्हें घरेलू सहायिका नहीं मानते। पढ़ें पूरी स्टोरी.....
विज्ञापन

2 of 5
गौतम गंभीर ने 1000 पीपीई किट उपलब्ध कराए - फोटो : एएनआई
सहायिका का पार्थिव शरीर ओडिशा नहीं पहुंचाया जा सका। इस वजह से उन्होंने दिल्ली के संत नगर इलाके के शवदाह गृह में ही अंतिम संस्कार किया। भाजपा के लोकसभा सांसद गंभीर ने ट्विटर पर अपने घर में काम करने वाली सरस्वती पात्रा को श्रृद्धांजलि दी।
विज्ञापन

3 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई
घरेलू सहायिका पिछले छह साल से गंभीर के घर पर काम कर रही थीं। गंभीर ने ट्वीट कर बताया कि मेरे बच्चों की देखभाल करने वाली घरेलू सहायिका नहीं हो सकती। वह परिवार का हिस्सा थीं। उनका अंतिम संस्कार करना मेरा फर्ज था। गंभीर ने कहा मेरा हमेशा से मानना रहा है कि व्यक्ति किसी भी जाति, धर्म, वर्ग, सामाजिक दर्जे का हो, वह बराबर सम्मान का हकदार है। इसी से हम बेहतर समाज और देश बना सकते हैं। 

4 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई
जानकारी के अनुसार ओडिशा की 49 वर्षीय पात्रा जाजपुर जिले की थीं। उनके हृदय में संक्रमण हो गया था जिसके कारण गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 21 अप्रैल को दम तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : social media
गौतम गंभीर की इस पहल पर केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने सबसे पहले ट्वीट किया। गंभीर की तारीफ की। प्रधान ने कहा कि गंभीर के इस नेक काम से उन लाखों गरीबों के मन में इंसानियत पर विश्वास गहरा हो जाएगा, जो आजीविका कमाने के लिए घर से दूर काम करते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें