दुनियाभर में हजारों लोगों की जान ले चुके कोरोना वायरस का खौफ अब दुनिया के उन स्थानों पर दिखने लगा है, जहां पर हर समय हजारों लोगों का मजमां लगा रहता था। हम आपको विश्वभर की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जिससे इस बात का अंदाजा बेहद आसानी से लगाया जा सकता है कि इस समय दुनिया में कोरोना को लेकर कैसी सोच है। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना दुनिया के कई देशों में कोहराम मचा रहा है, लेकिन भारत इससे काफी दूर है। भले ही देश में 114 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं लेकिन अन्य देशों की तुलना में भारत काफी मजबूत है।
कोरोना: वैश्विक मामले
कुल: 1,79,558
मौत: 7,067
ठीक हुए: 78,286 मामले मौत
चीन 80,880 3213 (+14)
इटली 27,980 2,158 (+359)
ईरान 14,991 851 (+129)
स्पेन 9,428 335 (+41)
(ये आंकड़े सोमवार तक के हैं)
विज्ञापन
2 of 17
कोरोना वायरस के खौफ से दोपहर के समय खाली पड़ी ब्लू लाइन मेट्रो
- फोटो : परीक्षित निर्भय
17 मार्च की दोपहर की ये तस्वीर बताती है कि दिल्ली-एनसीआर में लोगों के बीच कोरोना का कितना खौफ है। यह तस्वीर हमेशा भीड़ से भरी रहने वाली ब्लू लाइन मेट्रो की है। दोपहर 1 से तीन बजे के बीच की यह तस्वीर अपने आप में गवाही दे रही है कि कोरोना के चलते लोग मेट्रो से सफर करने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 17
दुबई का एक मॉल
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
दुबई के एक मॉल की दो तस्वीरें। एक 12 मार्च 2020 की है और दूसरी 16 मार्च 2020 की है। कोरोना के डर से लोगों ने मॉल में भी जाना कम कर दिया है।
4 of 17
दुबई का एक मॉल
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
दुबई के मॉल की यह तस्वीर 16 मार्च की है।
विज्ञापन
5 of 17
दुबई के मॉल में आईस रिंक खाली
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
दुबई के मॉल में आईस रिंक खाली पड़ा है। दुबई सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने को कहा है।
विज्ञापन
6 of 17
दुबई के मॉल में आईस रिंक खाली
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
दुबई के मॉल में आईस रिंक खाली पड़ा है। यह तस्वीर 16 मार्च की है।
विज्ञापन
7 of 17
Coronavirus
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
दुबई के आबरा स्टेशन का एक दृश्य।
8 of 17
Coronavirus
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
गेटवे ऑफ इंडिया की दो तस्वीरें। एक तस्वीर पुरानी है जब यहां भीड़ होती थी और एक तस्वीर है 17 मार्च की जब यह लगभग वीरान पड़ा है।
9 of 17
Coronavirus
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
गेटवे ऑफ इंडिया की 17 मार्च की तस्वीर है।
10 of 17
Coronavirus
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
ताजमहल होटल के सामने का एक दृश्य। ऊपर वाली तस्वीर 25 नवंबर की है और नीचे वाली 17 मार्च की है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। मंगलवार को ही एक 63 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई है। यह भारत में कोरोना से होने वाली तीसरी मृत्यु है।
11 of 17
Coronavirus
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
ताजमहल होटल के सामने का 17 मार्च का हाल।
12 of 17
Coronavirus
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
स्पेन के बार्सिलोना में स्थित कैटलोनिया स्क्वॉयर का 16 मार्च का यह दृश्य। यहां 15 दिन की स्टेट इमरजेंसी घोषित की गई है।
13 of 17
Coronavirus
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
स्पेन के बार्सिलोना के जोसफ टाराडेलास बार्सिलोना-एल प्राट एयरपोर्ट के पार्किंग गराज का एक दृश्य। यह तस्वीर 16 मार्च की है।
14 of 17
प्राग का मेडिवल चार्ल्स ब्रिज
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ऊपर वाली तस्वीर में प्राग के मेडिवल चार्ल्स ब्रिज में 7 नवंबर 2019 को कितनी भीड़भाड़ है। वहीं उसी जगह पर 16 मार्च के दिन कितना खालीपन है। यह हालात चेक गणराज्य सरकार द्वारा कोरोना के चलते लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के बाद के हाल हैं।
15 of 17
मेडिवल चार्ल्स ब्रिज
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
प्राग के मेडिवल चार्ल्स ब्रिज पर चलता अकेला आदमी। पहले यह ब्रिज काफी भरा रहता था।
16 of 17
Coronavirus
- फोटो : रॉयटर्स न्यूज एजेंसी
लंदन में कोरोना का कहर बढ़ने के बाद भीड़ से भरा रहने वाला मिलेनियम ब्रिज 16 मार्च को खाली देखा गया।