शहर का कोतवाली देहात क्षेत्र अपराधियों की मुफीद अंजाम स्थली बन गया है। बृहस्पतिवार दोपहर नेशनल हाईवे 91 के पास पैसे के लेनदेन और हत्या के आरोपी प्रधान और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की लापरवाही का आलम यह रहा कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पिछले दिनों हुए गैंगरेप वाले स्थान के बिलकुल पास है।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार दंपति पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, पुलिस पिकेट से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हुई वारदात के बाद हमलावर भाग निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस ने रंजिशन हत्या की संभावना जतायी है। मारे गये दंपति खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनगढ़ रहने वाले थे। मृतक भुट्टो (55) भूतपूर्व प्रधान था।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इसके तीन बेटे मोसिम, नाहिद और वाहिद पिछले नौ माह से खुर्जा निवासी नईम नामक युवक की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। बृहस्पतिवार को जेल में बंद तीन पुत्रों से मिलाई के बाद दंपति घर लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने घात लगाकर हमला कर दिया और वारदात को अंजाम दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
राहगीर की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस रंजिशन हत्या की आशंका जता रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
भुट्टो भी जमानत पर बाहर था। भुट्टो बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी रहीशा (50) के साथ बाइक से अपने पुत्रों से जिला कारागार में मिलाई करने गया था। दोपहर करीब ढाई बजे मिलाई करके दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव दोस्तपुर के निकट नेशनल हाईवे-91 पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एसएसपी ने मोर्चरी में जाकर शवों का मुआयना किया। इसके बाद वह घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी मुनिराज ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला रंजिशन हत्या का प्रतीत होता है। परिजनों से हत्यारों और हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस हत्या के बाद गैंगवार की संभावना को देखते हुए शिकंजा कस दिया है। वैसे भुट्टों के गांव में हत्या की खबर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। रिश्तेदारों के मुताबिक अब यह मसला और गंभीर हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक छेड़खानी से शुरु हुए मामले में पैसे का लेनदेन भी शामिल हो गया था। जिसके चलते दोनों परिवारों में रंजिश शुरु हो गई थी। अब इस हत्या के बाद रंजिश और गंभीर हो सकती है। लिहाजा गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।